Turkey Earthquake: तुर्की में भूंकप से भयानक तबाही मची है। तुर्की में सोमवार को तीसरी बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6 मापी गई है। तुर्की में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता के साथ भूकंप आया। जिसके बाद दोपहर में 7.6 तीव्रता के साथ एक बार फिर लोगों को झटका मिला। तीसरी बार की तीव्रता 6 रही।
तुर्की की एक समाचार एजेंसी ने देश की आपदा एजेंसी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी कि दक्षिणी तुर्की में कहारनमारास प्रांत के एलबिस्तान जिले में 7.6 तीव्रता का एक और ताजा भूकंप आया है। इसका असर सीरिया के दमिश्क, लताकिया अन्य सीरियाई प्रांतों में भी महसूस किया गया। तुर्की और सीरिया को मिलाकर मरने वालों की संख्या 1800 से ज्यादा हो गई है। वहीं, 5385 लोगों के घायल होने की खबर है।
और पढ़िए –Turkey Earthquake Updates: ताजा झटके से कांपा तुर्की, कहारनमारास में 7.6 तीव्रता का आया भूंकप
तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील
इस बीच तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। पीएम मोदी ने दुनिया के नेताओं की अगुवाई में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। जैसा कि सोमवार को तुर्की और सीरिया में आए घातक भूकंप के बाद दुनिया भर के नेताओं की ओर से संवेदना व्यक्त की गई। तुर्की में लेवल 4 अलर्ट घोषित किया गया क्योंकि देश ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता के लिए तेजी से अपील जारी की है।
भारत से जाएंगी NDRF की टीम
तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद तत्काल राहत और सहायता जुटाने का आह्वान किया है। सीएनएन ने बताया कि एएफएडी ने एक बयान में कहा कि उसे “मलबे में दबे लोगों को बचाने और बचाव के क्षेत्र में” अंतरराष्ट्रीय मदद की जरूरत है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के नेताओं ने सोमवार को तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह निर्णय लिया गया कि राहत सामग्री के साथ एनडीआरएफ और चिकित्सा दलों को तुर्की की सरकार के समन्वय से तुरंत तुर्की भेजा जाएगा। राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें, विशेष रूप से प्रशिक्षित श्वान दस्ते और आवश्यक उपकरण भूकंप प्रभावित क्षेत्र में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।
और पढ़िए –Turkey Syria Earthquake: दो दशक में भूंकप से तुर्की में 18 हजार की मौत, किस दौर में कितनी गई जानें?
भूकंप की वजह से हुई तबाही को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने एक आपात बैठक भी की है. राष्ट्रपति रेचेप ने कहा है कि भूकंप पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
15 mins ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
50 mins agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
55 mins agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 hr agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
1 hr agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
1 hr ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
4 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
4 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines