Turkey Earthquake Update: तुर्की में आए भूंकप से पूरा देश हिल गया है। 4 बजे आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 5000 हो गई है। हजारों लोग अभी भी लापता हैं। दीवारों और मलबे के नीचे अभी कई जानें फंसी हुई हैं। तुर्की कुश्ती महासंघ ने बताया कि आठ पहलवानों को अब तक कहारनमारास भूकंप में मलबे से बचाया गया है। लेकिन अभी भी कई एथलीट दबे हुए हैं।
कहारनमारास नगर पालिका ने एथलीटों को मलबे से निकाला। राष्ट्रीय पहलवान ताहा अक्गुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि इमारत में दर्जनों एथलीट थे। भूंकप में ये इमारत ध्वस्त हो गया। तुर्की कुश्ती महासंघ ने घोषणा की है कि उनका बचाव अभियान अभी भी जारी है, जिसमें अब तक 8 एथलीटों को मलबे से निकाला गया है।
पूर्व चेल्सी फारवर्ड अत्सु भूकंप के बाद लापता
कहारनमारास नगर पालिका ने बताया कि माल्टा मेट्रोपॉलिटन बेलेडिएस्पोर के 11 वॉलीबॉल खिलाड़ी और चार विकलांग फुटबॉलर गायब हैं। पूर्व चेल्सी और न्यूकैसल फॉरवर्ड क्रिश्चियन अत्सु लापता हैं और माना जा रहा है कि तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद वह मलबे में फंसे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि तुर्की में आए भूकंप से हजारों इमारतें ढह गईं। तुर्की में 3419 लोगों की जान जा चुकी है और 15 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 1602 लोग मारे गए और 2 हजार से ज्यादा जख्मी हैं।
और पढ़िए –Turkey Earthquake: तुर्की प्रलय को देख भावुक हुए PM मोदी, विनाशकारी भुज भूकंप का किया जिक्र
भारत ने भेंजी मदद
भूकंप से तबाह हो चुके तुर्की के लिए भारत ने मदद भेजी है। मंगलवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से NDRF कर्मियों की एक टीम तुर्की रवाना हो गई। टीम अपने साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों को राहत-बचाव कार्य के लिए ले गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
12 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
44 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
1 hr ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
2 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
4 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
4 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines