एअर इंडिया की फ्लाइट अचानक टर्बुलेंस की चपेट में आने से डगमगा गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना में कुछ यात्री और क्रू मेंबर मामूली घायल हुए हैं. फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गई है और सभी यात्रियों के साथ क्रू मेंबर को भी रेस्क्यू कर लिया गया है. कोई यात्री या क्रू मेंबर गंभीर घायल नहीं हुआ है. जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर बने मेडिकल सेंटर में भेजा गया है, जहां मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और फर्स्ट ऐड देकर भेजा दिया.
एअर इंडिया की ओर से बयान जारी
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि यात्रियों और क्रू की सिक्योरिटी उनकी कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. टर्बुलेंस प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है. आज 4 अगस्त को फ्लाइट AI-2379 फुकेट से दिल्ली आ रही थी कि अचानक टर्बुलेंस आया, जिससे विमान की ऊंचाई कुछ सेकंड के लिए बदल गई. पायलटों ने ATC की मदद से स्थिति कंट्रोल की और विमान को लैंड कराया.
यात्रियों ने बताई टर्बुलेंस की आपबीती
फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री ने टर्बुलेंस की आपबीती सुनाई. यात्री ने बताया कि फ्लाइट अचानक से तेजी से नीचे आई, जिस वजह से यात्रियों के सिर सीलिंग से टकराई. कई लोगों के सिर में गुम चोट के निशान मिले. किसी का माथा आगे से सूज गया तो किसी के सिर में गोला पड़ गया. बच्चे और महिलाएं अचानक चिल्लाने लगे. फ्लाइट फुल थी और वजन भी बराबर था, लेकिन गनीमत रही कि फ्लाइट की लैंडिंग सही सलामत हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं, हल्कीं चोटें उनको जरूर लगी हैं.
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
23 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
48 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines