IndiGo ने शुरू किया नया नो चेक-इन बैग किराया: Air India के बाद अब इंडिगो का बड़ा दांव, टिकटों पर मिलेगी 400 रुपये तक की छूट
यह छूट केवल उन यात्रियों को मिलेगी जो केवल एक केबिन बैग (अधिकतम 7 किलोग्राम तक) के साथ सफर करेंगे।
Written By Vandana Bharti

Written By Vandana Bharti

IndiGo Lite Fare Option: देश के विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में हवाई यात्रियों को लुभाने के लिए एक नई जंग शुरू हो गई है। पिछले चार महीनों में हवाई किरायों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद, अब एयरलाइंस कंपनियों ने पैसेंजर्स को वापस खींचने के लिए सस्ते बेस फेयर (Base Fares) की पेशकश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी किफायती विमानन कंपनी इंडीगो (IndiGo) ने बुधवार को एक नया ‘IndiGo Lite’ किराया विकल्प पेश किया है।
यह कदम एयर इंडिया (Air India) द्वारा हाल ही में शुरू किए गए बिना भोजन वाले ‘बेसिक’ किराए के ठीक बाद उठाया गया है। इंडिगो के इस नए नियम के तहत बिना चेक-इन सामान (No Check-in Baggage) के यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट की कीमतों में 300 से 400 रुपये तक की सीधी बचत होगी।
इंडिगो की यह नई ‘लाइट’ किराया योजना 15 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं पर लागू होगी। इसकी बुकिंग बुधवार (1 जुलाई) से ही इंडिगो के डायरेक्ट चैनलों (वेबसाइट और ऐप) पर शुरू कर दी गई है।
सामान की सीमा: यह छूट केवल उन यात्रियों को मिलेगी जो केवल एक केबिन बैग (अधिकतम 7 किलोग्राम तक) के साथ सफर करेंगे।
रूट्स: यह नया किराया घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों रूट्स पर लागू होगा। यह वन-वे, राउंडट्रिप और मल्टी-सिटी यात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगा।
इंडीगो के मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) आलोक सिंह ने कहा कि इंडिगो लाइट उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं और केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना चाहते हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता है।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: