Tunisha Sharma Funeral: गुडबाय तुनिषा.. मीरा रोड के श्मशान घाट में मंगलवार को जब टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ तो सभी की जबां पर यही शब्द था ‘गुडबाय तुनिषा’। मौत के तीन दिन बाद तुनिशा का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार के समय उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। कई बार ऐसे मौके आए जब उनकी मां रोते हुए बदहवास होकर गिर पड़ी। आसपास के अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
और पढ़िए – पार्थिव शरीर लेकर अस्पताल से निकली एंबुलेंस, कल यहां होगा अंतिम संस्कार
शीजान खान की मां और बहनें भी पहुंची
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में टीवी कलाकार, तुनिषा के नाते-रिश्तेदार और फैंस भी पहुंचे। टीवी जगत के कलाकारों के अलावा अंतिम संस्कार में उनके पूर्व बायफ्रेंड और सुसाइड करने के लिए उकसाने में गिरफ्तार शीजान खान का परिवार भी पहुंचा था। शीजान खान की मां और बहनें भी रोते हुए दिखीं।
बता दें तुनिषा की मौसी इंग्लैंड में रहती हैं। उनके वहां से आने में समय लगने पर तुनिषा के अंतिम संस्कार में इतने दिन लगे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और मुख्य आरोपी शीजान खान को गिरफ्तार किया था।
और पढ़िए – : तुनिषा के शव के साथ शीजान का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सेट से एक्ट्रेस को हॉस्टिपल लाया था
तुनिषा की मां ने लगाए आरोप
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीजान को लेकर कहा था कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया है, उसने तुनिषा का तीन-चार महीने यूज किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी और को भी डेट कर रहा था। उन्होंने शीजान को सख्त सजा देने की मांग की है।
यह है पूरा मामला
बता दें 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा का शव मिला था। पुलिस ने बताया था कि टी ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी हुई थी। उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
दिवाली का बड़ा तोहफा! केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में की 3% की बढ़ोतरी
20 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
58 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines