अमेरिका के अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक का भारत ने स्वागत किया है। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने इस बैठक का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच समिट बैठक का स्वागत करता है। भारत बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच शांति को लेकर हुई बैठक की सराहना करता है। दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को जल्द ही खत्म देखना चाहती है। अब आगे का रास्ता का केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है।
ट्रंप और पुतिन के बीच 3 घंटे तक हुई बातचीत
अलास्का के एंकोरेज में ट्रंप और पुतिन के बीच मुलाकात हुई है। यूक्रेन से सीजफायर और अन्य मामलों को लेकर दोनों नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक वार्ता बातचीत का दौर चला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच मुलाकात सकारात्मक रही है, लेकिन रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बन पाई है। इसे लेकर दोनों नेताओं में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। माना जा रहा है कि ट्रंप और पुतिन के बीच कुछ बातों पर सहमति बन गई है। अगली मुलाकात में सीजफायर पर भी दोनों नेताओं के बीच सहमति बन सकती है।
जेलेंस्की के साथ वाशिंगटन में होगी बैठक
डोनाल्ड ट्रंप रविवार को जेलेंस्की के साथ वाशिंगटन में बैठक करने वाले हैं। पुतिन से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के बारे में ट्रंप जेलेंस्की को बताएंगे। जिसके बाद जेलेंस्की इस पर फैसला लेंगे। दरअसल, रूस ने यूक्रेन की जिस जमीन पर कब्जा किया है वो उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। रूस किसी भी हालत में कब्जाई हुई जमीन को नहीं छोड़ना चाहता है। वहीं यूक्रेन रूस से जमीन वापस लेना चाहता है। पुतिन और जेलेंस्की के बीच इसी बात को लेकर ठनी हुई है। माना जा रहा है कि रविवार को ट्रंप मुलाकात के दौरान जेलेंस्की पर जमीन छोड़ने के लिए दबाव बना सकते हैं। जिसके बाद सीजफायर कराया जा सके।
जेलेंस्की ने ट्रंप से फोन पर की है बातचीत
वहीं शनिवार को जेलेंस्की की ट्रंप से फोन पर लंबी बातचीत हुई। जेलेंस्की ने कहा कि शनिवार को हमारी लंबी बातचीत हुई। यूक्रेन त्रिपक्षीय बैठक (रूस, यूक्रेन और अमेरिका) के लिए तैयार है। ट्रंप के इस कदम से यूक्रेन को लंबी जद्दोजहद के बाद एक लंबे संघर्ष से आजादी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: ट्रंप-जेलेंस्की की बातचीत से रूस का इनकार, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने गिनाई पुतिन से संधि की शर्तें
यूक्रेन शांति स्थापना के लिए तैयार
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- यूक्रेन शांति स्थापना के लिए हर संभव प्रयास करने को पूरी तरह तैयार है। हम राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का समर्थन करते हैं। यह बैठक हमारे बीच मुख्य मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा ऐलान, जेलेंस्की बोले- US प्रेसिडेंट से मिलूंगा, यूरोपीय नेताओं को बीच में लाऊंगा
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines