सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) वाईके सभरवाल के बेटों चेतन सभरवाल और नितिन सभरवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों भाइयों से जुड़े शेयरों की खरीद-बिक्री और दिल्ली में संपत्ति खरीदने के मामले में आयकर विभाग की दोबारा जांच का रास्ता साफ कर दिया है. कोर्ट ने वित्त वर्ष 2008-09 और 2009-10 के लिए जारी री-असेसमेंट नोटिस को वैध ठहराते हुए दोनों की चार अपीलें खारिज कर दीं. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह फैसला सुनाया.
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि ये पूरा विवाद दिल्ली के सिकंदरा रोड पर अप्रैल 2010 में खरीदी गई एक महंगी संपत्ति से जुड़ा है. आयकर विभाग को आशंका थी कि इस संपत्ति को खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई रकम दो कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाई गई थी. विभाग ने शेयरों की बिक्री के दौरान तय की गई कीमत और कंपनियों की वास्तविक संपत्तियों के मूल्य के बीच बड़े अंतर पर सवाल उठाए थे.
यह भी पढ़ें: ‘न्याय और अन्याय के बीच अंतर…’, भारत की अदालतों में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
दरअसल, अक्टूबर 2007 में चेतन और नितिन सभरवाल समेत चार शेयरधारकों ने पवन इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और एसवीआईआईटी सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के शेयर जीवाईएस रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को बेचने का समझौता किया था. इसके तहत दोनों कंपनियों के शेयरों की कीमत लगभग 195 करोड़ और 60 करोड़ रुपये तय की गई थी. समझौते के अनुसार, प्रत्येक शेयरधारक को बिक्री की कुल रकम का 25 फीसदी हिस्सा मिलना था.
शेयरों की कीमत और टैक्स छूट पर सवाल
आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि शेयरों की बिक्री से प्राप्त रकम का बड़ा हिस्सा सिकंदरा रोड की संपत्ति खरीदने में लगाया गया था. दोनों भाइयों ने इस निवेश के आधार पर आयकर कानून की धारा 54F के तहत कैपिटल गेन टैक्स में छूट का दावा किया था. हालांकि, विभाग को संदेह था कि शेयरों की कीमत वास्तविक मूल्य से अधिक दिखाई गई और इसके जरिए टैक्स देनदारी को प्रभावित किया गया.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
15 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
17 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines