Tripura Rape victim molestation by Judge: त्रिपुरा में रेप पीड़िता से एक जज द्वारा ही शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले में जस्टिस गौतम सरकार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एक समिति बनाई गई है। जो पीड़िता और आरोपी जज से अलग-अलग बयान लेगी। पीड़िता ने कोर्ट चेंबर में ही जज द्वारा शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। जिससे बार एसोसिएशन में काफी रोष है। घटना के बाद महिला सदमे में हैं। पुलिस उसकी मनोचिकित्सकों से काउंसलिंग करवा रही है।
जज ने महिला पुलिसकर्मी को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा
जानकारी के अनुसार यह मामला धलाई जिले का है। यहां 16 फरवरी को को रेप पीड़िता युवती के बयान होने थे। इस दौरान पीड़िता जज के चेंबर में गई जहां जज ने उसके साथ मौजूद महिला कर्मचारी को कमरे के बाहर इंतजार करने के लिए कहा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद जज ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और फिर उससे आपबीती पूछी। आरोप है कि युवती जब अपने साथ हुई घटना की डिटेल बताने लगी तो जज उठे और उसे गलत मंशा से टच किया। इसके बाद किसी तरह पीड़िता भागकर कमरे से बाहर आई।
जांच टीम ने जज के चेंबर का दौरा
अपने साथ हुई घटना के बारे में युवती ने परिजनों को बताया। फिर इस बारे में पीड़िता के वकील ने जिला जज और बार एसोसिएशन में शिकायत की। जज पर आरोप लगने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के लिए सत्र न्यायाधीश गौतम सरकार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। अब यह टीम दोनों पक्षों बयान लेगी। जांच के दौरान साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे। जांच टीम ने जज के चेंबर का दौरा किया है। पीड़िता फिलहाल सदमे में हैं। उसके बयान लिए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
31 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
38 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines