त्रिपुरा: जज ने चेंबर में रेप पीड़िता का किया शारीरिक शोषण, सदमे में महिला

Tripura Rape victim molestation by Judge: पीड़िता के साथ रेप हुआ था। वह अपने साथ हुई घटना के बारे में जज के चेंबर में बयान देने गई। आरोप है कि यहां जज ने पहले पीड़िता के साथ मौजूद महिला पुलिसकर्मी को कमरे से बाहर भेजा। फिर बयान लेने के दौरान युवती का शारीरिक शोषण किया।

राजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Tripura Rape victim molestation by Judge: त्रिपुरा में रेप पीड़िता से एक जज द्वारा ही शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले में जस्टिस गौतम सरकार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एक समिति बनाई गई है। जो पीड़िता और आरोपी जज से अलग-अलग बयान लेगी। पीड़िता ने कोर्ट चेंबर में ही जज द्वारा शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। जिससे बार एसोसिएशन में काफी रोष है। घटना के बाद महिला सदमे में हैं। पुलिस उसकी मनोचिकित्सकों से काउंसलिंग करवा रही है।

जज ने महिला पुलिसकर्मी को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा

जानकारी के अनुसार यह मामला धलाई जिले का है। यहां 16 फरवरी को को रेप पीड़िता युवती के बयान होने थे। इस दौरान पीड़िता जज के चेंबर में गई जहां जज ने उसके साथ मौजूद महिला कर्मचारी को कमरे के बाहर इंतजार करने के लिए कहा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद जज ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और फिर उससे आपबीती पूछी। आरोप है कि युवती जब अपने साथ हुई घटना की डिटेल बताने लगी तो जज उठे और उसे गलत मंशा से टच किया। इसके बाद किसी तरह पीड़िता भागकर कमरे से बाहर आई।

विज्ञापन

जांच टीम ने जज के चेंबर का दौरा

अपने साथ हुई घटना के बारे में युवती ने परिजनों को बताया। फिर इस बारे में पीड़िता के वकील ने जिला जज और बार एसोसिएशन में शिकायत की। जज पर आरोप लगने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के लिए सत्र न्यायाधीश गौतम सरकार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। अब यह टीम दोनों पक्षों बयान लेगी। जांच के दौरान साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे। जांच टीम ने जज के चेंबर का दौरा किया है। पीड़िता फिलहाल सदमे में हैं। उसके बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ