Tripura Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा (Tripura Election) के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां अंबासा के बाद राधाकिशोरपुर में ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘त्रिपुरा के गरीब, जनजातीय समुदाय, महिलाओं और युवाओं के सपने लेफ्ट और कांग्रेस शासन ने चूर-चूर कर दिए थे। उन्होंने लोगों को त्रिपुरा छोड़ कर जाने को मजबूर कर दिया था। बिजली-पानी पाना भी लोहे के चने चबाने जैसा था। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है।
पीएम ने कहा, ‘पीएम ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है।’
500 से बढ़ाकर भत्ता 2 हजार रुपए किए
पीएम ने कहा कि हमने तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं। मैं आज आपसे एक वादा करता हूं कि जिस भी गरीब को अब तक पक्का घर नहीं मिला है। उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद घर देने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी हमारी ही सरकार है जिसने सामाजिक भत्ते को 500 रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपये किया है। पहली बार हम अपनी बहनों के लिए विशेष बचत योजना लेकर आए हैं। महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाएं 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकती हैं।
कांग्रेस के समय आदिवासी क्षेत्रों का बजट 25 हजार करोड़ था
पीएम ने कहा कि 9 वर्ष पहले कांग्रेस और सीपीएम वाले जब दिल्ली में एक साथ सरकार चलाते थे तब आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का बजट था और आज यह बजट बढ़ कर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। यहां गोमती जिले के 40 हजार से अधिक किसानों के खातों में 80 करोड़ रुपये से अधिक पैसा भेजा गया है और इसके बीच में कोई कट नहीं, कोई चंदा नहीं। डायरेक्ट किसानों के बैंक खाते में यह पैसा पंहुचा है।
त्रिपुरा में आज शांति, रोजगार भी बढ़े
पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में आज शांति है तो यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। अपनी संस्कृति को हीन भावना से देखने वाले लेफ्ट और कांग्रेस वालों ने ना तो अतीत में कुछ किया और ना ही आगे कोई संभावना है। पहले यहां माताओं-बहनों का जीवन बड़ा मुश्किल था लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है तब से बेटियां माथा ऊंचा कर के घर से निकल पा रही हैं। जो शांति और सुरक्षा मिली हैं उसके कारण आज त्रिपुरा की माताएं-बहनें भाजपा को समर्थन करने जा रही हैं।
पीएम मोदी को सुनने के लिए रैली में उमड़ी भीड़।
उत्साह बता रहा, नतीजे क्या आने वाले हैं?
पीएम मोदी ने कहा, ‘आप इतनी दूर-दूर से NDA और भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। उमंग और उत्साह से भरा यह मैदान बता रहा है कि चुनाव के नतीजे क्या होने वाले हैं। आपका रिकॉर्ड संख्या में यहां आना भाजपा सरकार की वापसी का ऐलान कर रहा है। आपकी संख्या देख हमारे विरोधियों की तो नींद ही खराब हो जाएगी। आज पूरा त्रिपुरा कह रहा है- एक ही नारा, एक ही जयघोष… फिर एक बार-भाजपा सरकार।’
बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगा आपका वोट
पीएम ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों से मेरा वादा है कि त्रिपुरा में फिर से भाजपा सरकार बनने पर त्रिपुरा के विकास में और तेजी आएगी। आपके सपने साकार होंगे। भाजपा को दिया एक-एक वोट अनमोल है। आपके वोट की शक्ति आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगा।
60 में से 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा
भाजपा ने 55 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि शेष पांच सीटों को अपने गठबंधन इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के लिए छोड़ा है। वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
16 फरवरी को मतदान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे
त्रिपुरा की 60 सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होना है, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। तीनों राज्यों की मतगणना एक साथ दो मार्च को होगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गुरुवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था।
यह भी पढ़ें: Mahmood Madani: जमीयत के चीफ बोले- भारत जितना मोदी और भागवत का, उतना ही महमूद का भी
संबंधित खबरें
आंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
44 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines