Tripura Election: त्रिपुरा में गुरुवार यानी 16 फरवरी को मतदान है। यहां 8 जिलों में 60 सीटों के लिए 259 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 31 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनकी किस्मत का फैसला 28,13,478 मतदाता करेंगे।
बुधवार को पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्रों को रवाना कर दिए गए। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और राज्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
31 हजार मतदानकर्मी कराएंगे चुनाव
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव कराने के लिए 3327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 31 हजार मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
फैक्ट्स में जानिए कितने वोटर
कुल मतदाता- 28,13,478
पुरुष- 14,14,576
महिला- 13,98,825
थर्ड जेंडर- 77
वोटिंग को लेकर प्रशासन मुस्तैद
पश्चिम त्रिपुरा के डीएम देबप्रिया बर्धन ने कहा कि हमारे यहां 789 मतदान केंद्र हैं, जहां सीएपीएफ तैनात हैं। हम कंट्रोल रूम से जिले के हर मतदान केंद्र पर नजर रख रहे हैं। अतिरिक्त कर्मी भी हैं। सीसीटीवी निगरानी है। पर्याप्त बल तैनात किए गए हैं।
सदर त्रिपुरा के एसडीपीओ अजय कुमार दास ने कहा कि हमने प्रत्येक जिले के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई है। हर बूथ पर केंद्रीय बल तैनात। सीसीटीवी कैमरा है। बदमाशों पर काबू पाने के लिए एरिया डोमिनेशन कराया जाएगा। पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है।
सबसे अधिक भाजपा के प्रत्याशी
2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 24 महिलाओं समेत 297 उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन इस बार उम्मीदवारों की संख्या 259 हो गई है। सबसे ज्यादा 55 उम्मीदवार भाजपा से खड़े किए गए हैं।
भाजपा- 55
आईपीएफटी- 05
कांग्रेस+वाम मोर्चा- 47
टिपरा मोथा- 42
तृणमूल कांग्रेस- 28
निर्दलीय- 58
छोटे दलों के उम्मीदवार- 28
9 से 11 फरवरी तक पोस्टल-बैलेट से हुई वोटिंग
चुनाव आयोग ने 9 से 11 फरवरी तक राज्य में पोस्टल-बैलेट से वोट करने का अभियान चलाया था। इसके तहत 8500 दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं ने अपना वोट दिया। वहीं, 56 हजार मतदान और सुरक्षाकर्मियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाला है।
यह भी पढ़ें: Tripura Election: प्रधानमंत्री मोदी बोले- त्रिपुरा को गुलाम और खुद बादशाह बन बैठे थे वामपंथी, जनता ने दिखाया रेडकार्ड
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
7 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
8 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
9 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
10 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
11 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
11 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines