Tripura Election: त्रिपुरा में कल वोटिंग, 259 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, पोलिंग पार्टियां रवाना

Tripura Election, Tripura Assembly Election 2023 Voting in Tripura, BJP, Congress, Election In Tripura, BJP Candidate In Tripura

पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के लिए रवाना कर दिया गया है।

Tripura Election: त्रिपुरा में गुरुवार यानी 16 फरवरी को मतदान है। यहां 8 जिलों में 60 सीटों के लिए 259 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 31 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनकी किस्मत का फैसला 28,13,478 मतदाता करेंगे।

विज्ञापन

बुधवार को पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्रों को रवाना कर दिए गए। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और राज्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

31 हजार मतदानकर्मी कराएंगे चुनाव

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव कराने के लिए 3327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 31 हजार मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

फैक्ट्स में जानिए कितने वोटर

कुल मतदाता- 28,13,478
पुरुष- 14,14,576
महिला- 13,98,825
थर्ड जेंडर- 77

वोटिंग को लेकर प्रशासन मुस्तैद

पश्चिम त्रिपुरा के डीएम देबप्रिया बर्धन ने कहा कि हमारे यहां 789 मतदान केंद्र हैं, जहां सीएपीएफ तैनात हैं। हम कंट्रोल रूम से जिले के हर मतदान केंद्र पर नजर रख रहे हैं। अतिरिक्त कर्मी भी हैं। सीसीटीवी निगरानी है। पर्याप्त बल तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

सदर त्रिपुरा के एसडीपीओ अजय कुमार दास ने कहा कि हमने प्रत्येक जिले के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई है। हर बूथ पर केंद्रीय बल तैनात। सीसीटीवी कैमरा है। बदमाशों पर काबू पाने के लिए एरिया डोमिनेशन कराया जाएगा। पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

सबसे अधिक भाजपा के प्रत्याशी

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 24 महिलाओं समेत 297 उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन इस बार उम्मीदवारों की संख्या 259 हो गई है। सबसे ज्यादा 55 उम्मीदवार भाजपा से खड़े किए गए हैं।

विज्ञापन

भाजपा- 55
आईपीएफटी- 05
कांग्रेस+वाम मोर्चा- 47
टिपरा मोथा- 42
तृणमूल कांग्रेस- 28
निर्दलीय- 58
छोटे दलों के उम्मीदवार- 28

9 से 11 फरवरी तक पोस्टल-बैलेट से हुई वोटिंग

चुनाव आयोग ने 9 से 11 फरवरी तक राज्य में पोस्टल-बैलेट से वोट करने का अभियान चलाया था। इसके तहत 8500 दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं ने अपना वोट दिया। वहीं, 56 हजार मतदान और सुरक्षाकर्मियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ