Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड के बीच श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में रविवार देर शाम बर्फबारी हुई, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। इस बीच प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन के अनुसार काजीगुंड सेक्टर में भारी बर्फबारी के कारण जम्मू से श्रीनगर और वापस श्रीनगर की ओर से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके साथ ही अपनी लेन में रहकर ही यात्रा करें।
प्रशासन ने बताया कि यात्री लेन अनुशासन का पालन करें। ओवरटेक करने पर भीड़भाड़ हो सकती है। यात्रियों को सलाह है कि वे दिन के समय ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रा करें। रामबन और बनिहाल के बीच अनावश्यक ठहराव से बचें। इस रूट पर प्रशासन ने भूस्खलन होने की संभावना जताई है। इसके अलावा एसएसजी रोड, भद्रवाह-चंबा रोड, मुगल रोड , सिंथन रोड भी बंद हैं।
जम्मू में बारिश के आसार
जम्मू में रविवार देर रात से बादल छाए रहे। इसके बाद गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जोकि सोमवार सुबह भी जारी रहा। इससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को कश्मीर समेत जम्मू संभाग के उच्चे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ विभाग ने जम्मू के मैदानी इलाकों में दो दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। बता दें कि फिलहाल कश्मीर में 40 दिनों का सबसे अधिक चिल्ले कलां चल रहा है। यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था। इस दौरान कश्मीर में सबसे अधिक बर्फबारी होती है। रविवार को कश्मीर समेत सभी मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।
ये भी पढ़ेंः 27 राज्यों में भयंकर बारिश, भारी बर्फबारी, घने कोहरे का अलर्ट; जानें अगले 2 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
कश्मीर में अधिकतम तापमान माइनस में
आईएमडी के अनुसार श्रीनगर शहर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रविवार शाम से ही बर्फबारी शुरू हो गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन माइनस में दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारियों की मानें तो रविवार सुबह उत्तर कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में देर शाम बर्फबारी हुई।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
48 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
59 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines