27 राज्यों में भयंकर बारिश, भारी बर्फबारी, घने कोहरे का अलर्ट; जानें अगले 2 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज बारिश हो सकती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से देशभर में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों में बारिश-बर्फबारी होने, शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है।

Weather Update IMD Forecast

आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Weather Update IMD Forecast: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे के कारण भयंकर ठंड पड़ रही है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में तापमान माइनस में है। रविवार को श्रीनगर का तापमान -2.5°C रिकॉर्ड हुआ। कोकरनाग में -8.1°C, गुलमर्ग में -4°C और पहलगाम में -3.2°C रहा। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, गुरेज, शोपियां में बर्फबारी और बाकी जिलों में कोल्ड वेव का प्रकोप है। दिल्ली-NCR में एक दिन घना कोहरा छाया कि विजिबिलिटी भी जीरो रही। उसके बाद 2 दिन हल्के कोहरे के साथ शीतलहर चलने से ठंड बढ़ी।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने अब दोनों शहरों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। दिल्ली में वायु प्रदूषण से AQI सुधर रहा है तो ग्रैप-3 की पाबंदियां हट गई हैं। हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में घनी धुंध के कारण ठंड ज्यादा है। मध्य प्रदेश में 7 जनवरी से मौसम करवट बदलेगा और 10 जनवरी को इस राज्य में बारिश के आसार हैं। राजस्थान में भी बारिश हो सकती है, लेकिन कोल्ड वेव चलने से ठंड का प्रकोप रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 दिन के लिए देशभर में मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी, कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व राजस्थान एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में देखा गया है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इसके असर से अरब सागर से नमी वाली हवाएं उठ रही हैं। इन हवाओं के चलते आज 6 से 8 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

10-12 जनवरी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होकर उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्यम बारिश-बर्फबारी और उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होगी। तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल ऐसा

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में 2 दिन से सुबह-शाम हल्का कोहरा छा रहा है। दिन में कोल्ड वेव चलने से ठिठुरन है। वहीं घने कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेनों और फ्लाइटों पर काफी असर पड़ रहा है। दिल्ली से चलने और आने वाली 51 ट्रेनें रविवार को लेट रहीं। 10 से ज्यादा ट्रेनों का समय बदलना पड़ा। सुबह-शाम को जीरो विजिबिलिटी के कारण 160 फ्लाइट अपने तय समय से देरी से लैंड हुईं। 7 फ्लाइटें कैंसिल करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने आज सोमवार को दिल्ली-NCR में बारिश होने का अलर्ट दिया है। कल और परसो घना कोहरा छा सकता है।

10 और 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 9.4 रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में आज सुबह 6 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 19.9 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11.05 °C और 22.53 °C रहने के आसार हैं। हवा में 32% नमी है और हवा की गति 32 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:14 बजे उदय हुआ और शाम 5:38 बजे अस्त होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ