हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Trans Tea Stall: ये है रेलवे प्लेटफार्म पर देश का पहला ट्रांस टी स्टॉल, रेल मंत्री ने शेयर की फोटो

विज्ञापन
चाय की दुकान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मौजूद है।

Trans Tea Stall: असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर ट्रांस टी स्टॉल शुरू हुआ है। चाय की ये दुकान पूरी तरह से ट्रांसजेंडर्स द्वारा चलाई जा रही है। इस तरह की दुकान रेलवे प्लेटफार्म पर खुलने वाली देश की पहली दुकान है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टी स्टॉल की फोटो शेयर की है।

रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने फोटो को एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर भारत का पहला ट्रांस टी स्टॉल।

ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने के लिए यह पहल

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता सब्यसाची डे के अनुसार, एनईएफआर ने ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने के लिए यह पहल की है। ट्रांस टी स्टॉल स्थापित करने के लिए ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन ने भी सहयोग किया। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसे और चाय के स्टॉल खोलने की योजना बनाई है।

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टी स्टॉल

चाय की दुकान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मौजूद है और इसका उद्घाटन एनएफ रेलवे के जीएम अंशुल गुप्ता ने किया है। अंशुल गुप्ता ने कहा कि किसी सरकारी संस्था द्वारा की गई यह अपनी तरह की पहली पहल है।

असम ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की एसोसिएट वाइस चेयरमैन स्वाति बिधान बरुआ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में ऐसी सरकारी योजनाओं के तहत और अधिक ट्रांसजेंडर लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Viral Post: टॉयलेट में पानी नहीं, रोक कर बैठा हूं; यात्री ने रेलवे से की शिकायत, मिला ये जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें