Train Cancelled: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की वजह से इन दिनों बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हर तरफ पानी भर गया, जिसकी प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। पटरियों पर पानी भरने की वजह से 21 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी, और 30 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते तेलंगाना में केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर नुकसान हुआ है।
किन ट्रेनों को किया गया रद्द
दक्षिण मध्य रेलवे ने 20 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया और 30 से ज्यादा का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा रेलवे ने लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर हैं, हैदराबाद-27781500, वारंगल-2782751, काजीपेट-27782660 और खम्मन-2782885 हैं। राज्यों के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से बात की और भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर दोनों राज्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
किन ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट
दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने रविवार को एक बुलेटिन में कहा कि रद्द की गई 21 ट्रेनों में 12669 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से छपरा, 12670 छपरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, 12615 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली, 12616 नई दिल्ली-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें… खिड़कियों से कूदे लोग, जान बचाने की जद्दोजहद…5 पाइंट में देखें Gonda Train Accident के ताजा अपडेट
12763 तिरूपति-सिकंदराबाद, 22352 एसएमवीटी बेंगलुरु-पाटलिपुत्र, 22674 मन्नारगुडी-भगत की कोठी, 20805 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली और छह अन्य ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। इसके अलावा दक्षिणी मध्य रेलवे ने भी दो ट्रेनों, एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर और दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु को डायवर्ट किया है। इन ट्रेनों के यात्रियों को सड़क मार्ग से काजीपेट जंक्शन ले जाया गया।
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेलंगाना के परिवहन और पिछड़ा वर्ग (BC) कल्याण मंत्री पूनम प्रभाकर ने भी रविवार को हनुमाकोंडा के काजीपेट जंक्शन पर फंसे यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि बाढ़ का पानी कम होते ही रेलवे ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines