छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.
बता दें कि मेमू लोकल ट्रेन (संख्या 68733) गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही थी, जब शाम करीब 4 बजे गतोरा और बिलासपुर के बीच अप लाइन पर एक मालगाड़ी से टकरा गई. दुर्घटना के बाद, इस मार्ग पर रेल सेवाएं रोक दी गई हैं और कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनके मार्ग बदल दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल पर सभी संसाधन पहुंचा दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं.
2025 की रेल दुर्घटनाओं पर एक नजर-
तमिलनाडु में स्कूल वैन ट्रेन से टकराई
8 जुलाई को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में कैपर क्वैरी और अलापक्कम रेलवे स्टेशनों के बीच एक गैर-इंटरलॉक मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग पर विल्लुपुरम-मयिलादुथुराई पैसेंजर ट्रेन द्वारा एक स्कूल वैन को टक्कर मारने से तीन छात्रों की मौत हो गई और वैन चालक सहित चार अन्य घायल हो गए.
अवध असम एक्सप्रेस मेंटेनेंस से टकराई
21 जून को बिहार में सेमापुर रेलवे स्टेशन के निकट डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक मेंटेनेंस ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई और चार यात्री घायल हो गए.
मुंबई की दो लोकर ट्रेनों में लगा झटका, 5 की मौत
9 जून को मुंब्रा रेलवे स्टेशन के निकट एक तीव्र मोड़ पर अचानक झटका लगने के कारण मुंबई की दो लोकल ट्रेनों के बाहरी हिस्से में सवार कई लोग आपस में टकरा गए और गिर गए, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए.
झारखंड में दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं
1 अप्रैल को दो मालगाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर से लगी आग में दो लोको पायलटों समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई. लालमटिया कोलियरी से फरक्का सुपर थर्मल पावर स्टेशन जा रही कोयले से लदी एक मालगाड़ी झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में एनटीपीसी के स्वामित्व, प्रबंधन और सिग्नल वाली रेलवे लाइन पर खड़ी एक खाली मालगाड़ी से टकरा गई.
ओडिशा में सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी
30 मार्च को ओडिशा के कटक जिले में नेरगुंडी स्टेशन के पास बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कम से कम 11 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हो गए.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत
15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब भ्रामक घोषणाओं के कारण 2025 के प्रयाग महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की होड़ मच गई.
पुष्पक एक्सप्रेस की चपेट में आए 12 यात्री
22 जनवरी को पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री जलगांव में झूठे फायर अलार्म के बाद बगल की रेलवे लाइन पर उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिसमें नेपाल के सात यात्रियों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए.
संबंधित खबरें
'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
15 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines