ट्रेन एक्सीडेंट रोकेगी ये मशीन! जानें क्या है रेलवे का कवच सिस्टम? कैसे करता है काम?

Railway Kawach System: ये सिस्टम ट्रैक खराब होने, टूटे होने या किसी अन्य खतरे को भांपकर ट्रेन में ऑटोमेटिक रूप से ब्रेक लगाता है।

प्रतिकात्मक फोटो (12)

प्रतिकात्मक फोटो

विज्ञापन

How Railway Kawach System Work: उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित होता है, इससे रेल हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन रेलवे ने इसके लिए नया कवच सिस्टम तैयार किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट में कवच मशीन की एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि घना कोहरे में कवच सिस्टम मददगार है। उन्होंने कहा कि ये रेल कैबिन के अंदर लगा रहता है और पायलट को सिग्नल दिखाता है।

क्या है रेलवे का कवच सिस्टम?

इससे पायलट को ग्रीन सिग्नल के लिए बाहर देखने की जरूरत नहीं है। जानकारी के अनुसार कवच सिस्टम हाईटेक टेक्नोलॉजी है जो ट्रैक पर कोहरे, किसी बाधा और अन्य के बारे में जानकारी देती है। इससे ट्रेन को सही गति पर रखने और पायलट के न रोक पाने में ट्रेन को रोकने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ट्रैक पर किसी जानवर, ट्रैक खराब या टूटे होने संबंधी किसी भी खतरे को भांपकर ये ट्रेन में ऑटोमेटिक रूप से ब्रेक लगाता है जिससे ट्रेन को कंट्रोल करने में मदद करती है।

Advertisment

RDSO ने तीन भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर बनाया है कवच सिस्टम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे का कवच सिस्टम एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) सिस्टम है। ये सर्दियों में खासतौर पर रेल हादसों को रोकने के लिए बनाया गया है। जानकारी के अनुसार कवच सिस्टम को अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) ने तीन भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर बनाया है।

विज्ञापन

कवच सिस्टम लोको पायलट को करता है अलर्ट

जानकारी के अनुसार कवच सिस्टम को ट्रेन के इंजन, रेलवे के रूट पर लगाया जाता है। ये पूरा सिस्टम फाइबर ऑप्टिक केबल और टेलीकॉम टावर से जुड़ा होता है। यह अलार्म के जरिए ट्रेन के पायलट को अलर्ट करता है। ये सिस्टम खराब मौसम में ट्रैक पर होने वाले किसी खतरे, सिग्नल और स्पीड के बारे में लोको पायलट को बताता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ