Pune Nagpur Express Train Derail: देश में एक और ट्रेन डिरेल करने की साजिश हुई है। मध्य प्रदेश के बॉर्डर एरिया में पुणे-नागपुर ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई, लेकिन अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। दरअसल, ट्रेन के चक्कों में मालगाड़ी का गेट फंस गया था, जिस वजह से ट्रेन डगमगा गई और झटके खाकर रुक गई। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से उतरी नहीं या पलटी नहीं, लेकिन कई घंटे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। घने जंगल के बीच यात्री फंसे रहे और आज सुबह मरम्मत होने के बाद ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया गया। आज सुबह करीब 4:50 बजे ट्रेन माना स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना हुई।
यह भी पढ़ें:दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत; UP के बिजनौर में भीषण हादसा, झारखंड से लौट रही थी बारात
पटरी पर पड़ा था मालगाड़ी के गेट का टुकड़ा
रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे-नागपुर AC एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22123 शनिवार रात करीब डेढ़ बजे हादसे का शिकार हुई। मूर्तिकापुर से आगे जीतापुर में अकोला बडनेरा के बीच हादसा हुआ। ट्रेन के H1 फर्स्ट AC डब्बे के नीचे चक्कों में मालगाड़ी ट्रेन का गेट फंस गया था। बताया जा रहा है कि पटरी पर मालवाहक ट्रेन का गेट पड़ा था, जो चक्कों में फंस गया। यह गेट पटरी पर कैसे पहुंचा? अभी इसकी जांच की जा रही है, लेकिन चक्के में गेट फंसने से H1 फर्स्ट क्लास का पानी टैंक एवं AC टैंक समेत वॉटर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
यह भी पढ़ें:10 नवजात बच्चों की मौत कैसे हुई? झांसी में मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में कैसे भड़की आग?
रेल मंत्री ने तलब की हादसे की जांच रिपोर्ट
रेल कर्मियों ने नजदीकी रेलवे स्टेशन मूर्तिजापुर से गैस कटर मंगाकर चक्के में फंसे गेट को काटकर निकाला। इसके बाद ट्रेन को नागपुर के लिए जाने दिया गया। वहीं हादसे के दौरान पुणे-नागपुर रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। करीब 2 घंटे के बाद ट्रेन को महाराष्ट्र के माना स्टेशन पर ले जाया गया। माना स्टेशन पर ट्रेन की मरम्मत के बाद सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर नागपुर के लिए रवाना किया गया। हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाई गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।
यह भी पढ़ें:Bihar: एक चूक से 7 दिन में 3 लड़कियां खत्म, पटना शेल्टर होम के मामले में बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
54 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
6 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines