Train Accident Eyewitness Told Derailment Reason: झारखंड के जमशेदपुर में आज सुबह करीब 4 बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ। मुंबई-हावड़ा मेल (12810) अचानक पटरी से उतर गई और साथ वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गई, जो पहले से पटरी से उतरी हुई थी। हावड़ा मेल की करीब 18 बोगियां पटरी से उतरीं। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं।
हादसा जमशेदपुर जिले के चक्रधरपुर शहर में राजखरसवां और बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। हादसे की पुष्टि करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर DCM आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम SP आशुतोष शेखर दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। GRP, CRPF, NDRF, जिला पुलिस, रेलवे और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मिलकर बचाव अभियान चलाया।
तेज स्पीड के कारण बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा
पश्चिमी सिंहभूम SP आशुतोष शेखर ने बताया कि हादसे की जांच करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के ट्रेन प्रबंधक मोहम्मद रेहान से बात की गई तो उन्होंने झारखंड में ट्रेन हादसा होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि हादसा इसलिए हुआ, क्योंकि डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी पहले से ही पटरी से उतरी हुई थी। हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को रेड सिग्नल दिया गया था, लेकिन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन अपनी स्पीड समय रहते कम नहीं कर पाई।
अचानक ब्रेक लगने से बोगियां पटरी से उतर गईं। डाउन लाइन पहले से प्रभावित थी और अब अपलाइन भी प्रभावित हो गई है। इस वजह से कई बिलासपुर जोन से चलने वाली 2 ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ीं। 7 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। टाटा-इतवारी एक्सप्रेस कैंसल हुई है। राउरकेला, गीतांजली और अहमदाबाद एक्सप्रेस का रूट पर बदला गया है। पायलट और लोको पायलट की लापरवाही का खामियाजा ही पैसेंजरों और अन्य लोगों को भुगतना पड़ा है।
झारखंड में 6 महीने में तीसरा ट्रेन हादसा
बता दें कि झारखंड में पिछले 6 महीने में यह तीसरा ट्रेन हादसा हुआ है, जो रेलवे की सुविधाओं पर सवाल उठा रहा है। अब से पहले 28 फरवरी 2024 को ट्रेन हादसा हुआ था। जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच ट्रेन डिरेल हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इससे पहले 18 जनवरी 2024 को गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ था। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो होने से उत्कल एक्सप्रेस ने पटरी क्रॉस कर रहे लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 min ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
28 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines