ई-चालान घर बैठे कैसे कराएं कैंसिल? इन आसान स्टेप्स से बचाएं जुर्माने के पैसे

डिजिटल के दौर में सभी काम तेजी से किए जाते हैं, जिसमें से ई-चालान होना भी एक है। कई बार आपकी गलती नहीं होती है, फिर भी चालान कट जाता है। ऐसे में जुर्माने के पैसे न भरने पड़े उसके लिए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Traffic e-Challan

How to Cancel e-Challan: रोड पर सफर करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। सरकार सभी नियम लोगों की सेफ्टी के लिए बनाती है। जिससे वह जुर्माने के डर से ही सही, लेकिन नियमों को फॉलो करते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन सही से हो रहा है कि नहीं, इसको देखने के लिए पुलिस कर्मी जगह-जगह पर खड़े रहते हैं। वहीं, इसके लिए ई-चालान भी किया जाता है। कई बार बिना गलती के चालान कट जाता है, ऐसे में जुर्माने के पैसे भरने के बजाय आप इसे कैंसिल करा सकते हैं। बस इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

क्या होता है ई-चालान?

ई-चालान यानी इलेक्ट्रॉनिक चालान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर काटा जाता है। इसके लिए किसी पुलिसकर्मी की उपस्थिति की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि यह ऑटोमेटिक सिस्टम होता है, जो सड़कों पर कैमरों के तौर पर लगाया जाता है। कोई गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती है, तो इसके जरिए तुरंत उस गाड़ी का चालान काट दिया जाता है। चालान होने की जानकारी आपके रजिस्टर्ड नंबर पर भेजी जाती है।

जरूरी नहीं कि हर बार नियम का उल्लंघन करने पर ही चालान हो। इसमें कई बार गलती से भी चालान हो जाता है। इस तरह के चालान को आप आसानी से कैंसिल भी करा सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।

चालान कैंसिल कराने का तरीका

चालान कैंसिल कराना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने राज्य के ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर जाएं। यहां पर लॉगिन करें। इसके बाद चालान नंबर और गाड़ी नंबर भर दें, जिससे चालान की पूरी डिटेल खुलकर सामने आ जाएगी। इसमें आपको यह भी बताना होगा कि आपका चालान गलती से कटा है। इसके लिए ‘Dispute’ ऑप्शन दिखेगा, जिस पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

आपका काम यहीं पर खत्म नहीं होता है। शिकायत के बाद एक नोटिस भेजा जाएगा, अगर शिकायत सही है, तो चालान कैंसिल कर दिया जाता है। कई जगह पर यह कार्रवाई ऑनलाइन और कुछ राज्यों में खुद जाकर दलील देनी होती है। लास्ट में एक प्रमाण पत्र या नोटिस दिया जाएगा, जिसमें चालान को कैंसिल करने की जानकारी दी जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ