SwaRail App को कैसे बनाया जाए बेहतर... रेलवे को ऐसे भेजें अपना फीडबैक

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई ऐप लाता है। जिसमें यात्रा से जुड़ी हर जानकारी ली जा सकती हैं। हाल ही में रेलवे ने बीटा वर्जन में SwaRail नाम से एक ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए यात्रा के दौरान कई सुविधाएं ले सकते हैं।

SwaRail App

SwaRail App: भारतीय रेल में हर रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। इन यात्रियों के लिए रेलवे के कई ऐप काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने SwaRail ऐप लॉन्च किया है। जिसका काम यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी डिजिटल सर्विस देना है। यह ऐप तेज, सरल और सुविधाजनक एक्सपीरियंस देगा। आने वाले समय में इस ऐप में और भी फीचर्स जोड़े जाएंगे। रेलवे ने इसको और बेहतर बनाने के लोगों से सुझाव मांगे हैं। अगर आप भी ट्रेन का सफर करते हैं और रेलवे को कुछ सुझाव देना चाहते हैं, तो एक लिंक पर जाकर सुझाव दे सकते हैं। जानिए इस ऐप के क्या-क्या फायदे मिलेंगे? किस तरह से अपना सुझाव दे सकते हैं?

विज्ञापन

क्या है SwaRail ऐप?

रेल मंत्रालय के SwaRail सुपर ऐप में सभी समस्याओं का हल मिलेगा। जो लोग अभी IRCTC और UTS का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह SwaRail ऐप से इन दोनों ऐप की सुविधा ले सकते हैं। स्वरेल ऐप में यात्री टिकट बुकिंग, सामान्य टिकट और प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन का शेड्यूल, खानपान और रेल मदद का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

यूजर्स दे सकते हैं फीडबैक

अभी कुछ लोग बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह लोग अपना एक्सपीरिएंस और फीडबैक swarrail.support@cris.org.in पर दे सकते हैं। इस पर रेलवे का कहना है कि यूजर्स के फीडबैक इसलिए लिए जा रहे हैं, ताकि इस ऐप को और बेहतर बनाया जा सके। फीडबैक लेने के बाद SwaRail ऐप को और बेहतर बनाकर सभी यात्रियों के लिए पूरी तरह खोला जाएगा। आपको बता दें कि रेलवे के नए ऐप को अभी डाउनलोड नहीं किया जा सकता है, इसको कुछ लोग बीटा वर्जन में चला रहे हैं।

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए Google Play Store और Apple App Store पर जा सकते हैं। हालांकि, यह अभी बीटा वर्जन में यात्रियों के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद यह ऐप खुलेगा, जिसमें जर्नी प्लानर सामने आ जाएगा। इसमें सामान्य टिकट, रिजर्व टिकट और प्लेटफार्म टिकट का ऑप्शन दिखेगा, आपको इसमें से जो चाहिए उसको सलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद मांगी गई पूरी जानकारी भर दें और लास्ट में पेमेंट कर दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ