3 Expressways to Open in 2025: नए साल में कई लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। वहीं लोगों की जर्नी को आसान बनाने के लिए भारत में कई तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मंजूरी मिल चुकी है। इसमें कुछ खास एक्सप्रेसवे का नाम भी शामिल है। यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ आपके सफर को आसान बना देंगे बल्कि इससे आपकी जर्नी का समय भी काफी हद तक कम हो जाएगा। तो आइए जानते हैं इस साल खुलने वाले 3 खास एक्सप्रेसवे के नाम।
1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली और मुंबई को जोड़ने वाला नया एक्सप्रेसवे वास्तव में देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसका 82% काम पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बताया कि जून 2024 तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 53 में से 26 पैकेज बन चुके थे। वहीं इस साल अक्टूबर तक एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा। 1,386 किलोमीटर का यह हाईवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ेगा। इसके शुरू होने के बाद नई दिल्ली से मुंबई की दूरी महज 180 किलोमीटर होगी और इसका समय लगभग आधा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Top 5 Expressways बने तो 17 राज्यों में आसान होगा सफर, जानें एक-दूसरे से कैसे जुड़ेंगे?
2. बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे
दक्षिण भारत में भी बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे इस साल अगस्त तक खुलने की उम्मीद है। 71 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे दक्षिण भारत की 2 बड़ी राजधानियों को कनेक्ट करेगा। इसकी लागत 17,900 करोड़ है। वर्तमान में बेंगलुरु से चेन्नई जाने में 6 घंटे का समय लगता है। वहीं एक्सप्रेसवे खुलने के बाद यह समय घटकर 3 घंटा हो जाएगा। यह हाईवे कर्नाटक, आंध्र प्रदेस और तमिलनाडु को आपस में जोड़ेगा।
3. दिल्ली-देहरादून हाईवे
दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए भी हिल स्टेशन्स पर जाना आसान हो जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा होने वाला है। अगले 3 महीनों में यह हाईवे ऑपरेशनल हो सकता है। वर्तमान में दिल्ली के देहरादून की दूरी 5-6 घंटे है, जो अब घटकर महज 2 घंटे हो जाएगी। 10,000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह हाईवे दिल्ली के कालिंदी कुंज को हरियाणा के फरीदाबाद से भी कनेक्ट करेगा।
यह भी पढ़ें- Keratpur-Manali Expressway बनते ही 126 KM तक की दूरी कम, 13 घंटे तक घटेगा वक्त
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines