देश में जारी इस भीषण गर्मी का सबसे भयंकर रूप पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां सूरज के तीखे रोशनी ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मैदानी इलाकों के कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत के 10 शहर सबसे ज्यादा गर्म मापे गए, जहां का तापमान इतना ज्यादा था कि लोगों का घर से निकलना अपने आप में बड़ी जंग हो गया.
यह भी पढ़ें: यूपी में बनेगा 6,000 करोड़ का सर्कुलर एक्सप्रेसवे! इन 6 जिलों को मिलेगी भयंकर ट्रैफिक जाम से
भारत के 10 सबसे गर्म शहर कौन से हैं?
- खजुराहो (पूर्वी मध्य प्रदेश): 48.0 डिग्री सेल्सियस
- बांदा (उत्तर प्रदेश): 48.0 डिग्री सेल्सियस
- वर्धा (विदर्भ, महाराष्ट्र): 47.1 डिग्री सेल्सियस
- रोहतक (हरियाणा): 46.9 डिग्री सेल्सियस
- नागपुर (विदर्भ, महाराष्ट्र): 46.6 डिग्री सेल्सियस
- श्रीगंगानगर (पश्चिमी राजस्थान): 46.5 डिग्री सेल्सियस
- अमरावती (विदर्भ, महाराष्ट्र): 46.4 डिग्री सेल्सियस
- चंद्रपुर (विदर्भ, महाराष्ट्र): 46.2 डिग्री सेल्सियस
- हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): 46.2 डिग्री सेल्सियस
- झारसुगुड़ा (ओडिशा): 46.0 डिग्री सेल्सियस
आसमान से क्यों बरस रही है इतनी आग?
इस साल मार्च और अप्रैल के महीने से ही शुरू हुई इस बेहिसाब गर्मी के पीछे वैज्ञानिक और मौसम विज्ञानी ‘अल नीनो’ (El Niño) के वैश्विक प्रभाव को सबसे बड़ी वजह मान रहे हैं. अल नीनो एक ऐसी समुद्री और वायुमंडलीय घटना है, जिसके कारण प्रशांत महासागर की सतह का पानी असामान्य रूप से बहुत गर्म हो जाता है. महासागर में होने वाले इस गर्म बदलाव का सीधा असर दुनियाभर के मौसम चक्र पर पड़ता है, जिससे भारत के ऊपर बनने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं. अल नीनो के इस खतरनाक असर की वजह से गर्मियों के शुरुआती महीनों में प्री-मानसून की बारिश बिल्कुल गायब हो गई है, और सूखी पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों को किसी बंद तंदूर की तरह तपा रही हैं.
गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें.
- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी, छाछ और नींबू पानी पिएं.
- हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को कम गर्मी लगे.
- बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से जरूर ढकें.
- बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा देर तक धूप में न रहने दें, बेहतर रहेगा कि उन्हें बाहर भेजे ही नहीं.
- चक्कर, कमजोरी या तेज बुखार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: UP को मिलने जा रहा सबसे महंगा और हाईटेक एक्सप्रेसवे! 30 मिनट में पूरा होगा लखनऊ-
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines