Retail Inflation April 2026: अगर आप बाजार से सब्जी या किराना लेने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए. टमाटर और फूलगोभी से लेकर आपके पसंदीदा बिस्कुट और खाना पकाने के तेल तक, आपकी रसोई का बजट जल्द ही बिगड़ने वाला है. सरकारी आंकड़ों और उद्योग रिपोर्टों के अनुसार, आने वाले महीनों में घर में बने भोजन से लेकर पैकेटबंद खाद्य पदार्थों तक, रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं.
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई है. इसमें सबसे बड़ी भूमिका खाद्य पदार्थों की कीमतों ने निभाई है. उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) अप्रैल में 4.20 प्रतिशत तक पहुंच गया है.
टमाटर और सब्जियों का हाल
सब्जी मंडी में फिलहाल टमाटर सबसे ज्यादा ‘लाल’ हो रहा है. टमाटर की मुद्रास्फीति 35.28 प्रतिशत के उच्च स्तर पर है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में कम बुवाई और देश के प्रमुख हिस्सों में पड़ रही भीषण लू के कारण जुलाई-अगस्त के दौरान टमाटर की कीमतों में और भी उछाल आ सकता है. फूलगोभी की कीमतों में भी 25.58 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. हालांकि, आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, रबी प्याज का उत्पादन कम होने की वजह से भविष्य में प्याज की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.
बिस्कुट और तेल भी होंगे महंगे
सिर्फ ताजी सब्जियां ही नहीं, बल्कि पैकेटबंद सामान (FMCG) बनाने वाली कंपनियां भी दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं.
- बिस्कुट और स्नेक्स: ब्रिटानिया जैसी कंपनियों ने ईंधन और पैकेजिंग लागत में 20 प्रतिशत की वृद्धि के कारण कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.
- तेल और पैकेजिंग: कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ है, जिसका सीधा असर वनस्पति तेल और अन्य पैकेटबंद सामानों पर पड़ेगा.
- डाबर इंडिया: कंपनी ने लागत की भरपाई के लिए अपने कुछ प्रोडक्ट्स में पहले ही 4 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है.
आम आदमी पर क्या होगा असर?
क्रिसिल की ‘रोटी राइस रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में एक आम भारतीय थाली की कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. आने वाले समय में आपूर्ति की चुनौतियों और वैश्विक लागत दबावों के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक खर्च में बढ़ोत्तरी होना तय माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
53 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines