Tomato Latest Price: महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब टमाटर के दामों में गिरावट आने लगी है। टमाटर की आपूर्ति बढ़ने से इसकी कीमतों में लगभग एक चौथाई गिरावट दर्ज की गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रविवार को आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि आपूर्ति में सुधार होने की वजह से टमाटर की खुदरा कीमतों में पहले के बजाय अब मासिक आधार पर 22.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार 14 नवंबर को टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 52.35 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि 14 अक्टूबर की बात की जाए तो औसत मूल्य 67.50 रुपये प्रति किलोग्राम था। दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर की आवक में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जिसके कारण थोक कीमतों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ेंः बिहार BJP नेता की हार्ट अटैक से मौत, 1 दिन पहले MLC चुनाव के लिए किया था निर्दलीय नामांकन
अब टमाटर के दाम 5883 रुपये से घटकर 2969 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। टमाटर के मुख्य बाजार मदनपल्ले (आंध्र प्रदेश), पिंपलगांव (महाराष्ट्र) और कोलार (कर्नाटक) में भी कीमतों में कमी दर्ज की गई है। कोलार और मदनपल्ले के बाजार में अभी टमाटर की आवक कम हो रही है। लेकिन अब गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से टमाटर की आवक आनी शुरू हो चुकी है। जिसके कारण मंडियों में टमाटर की आवक बढ़ी है। जिसका सीधा असर कीमतों पर हो रहा है।
इस बार पैदावार बढ़ने का अनुमान
मंत्रालय के अनुसार मौसम की अनुकूल स्थिति के कारण इस बार टमाटर की बंपर पैदावार होने का अनुमान है। किसान सीधे मंडियों में टमाटर सप्लाई कर रहे हैं। 2023-24 वित्त वर्ष में टमाटर का उत्पादन 4 फीसदी बढ़कर 213.20 लाख टन हो सकता है। वहीं, थोक मूल्य सूचकांक महंगाई अक्टूबर में 2.36 फीसदी तक बढ़ी है। पिछले चार महीने में यह अक्टूबर में अधिक दर्ज की गई है। खाने की चीजों, सब्जियों आदि के दाम बढ़ने के कारण थोक मुद्रास्फीती में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर में मुद्रास्फीती की दर 1.84 के स्तर पर थी। वहीं, अक्टूबर 2023 में यह जीरो से 0.26 प्रतिशत के स्तर पर थी।
यह भी पढ़ें:BJP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अनिल झा ने थामा AAP का दामन; केजरीवाल की मौजूदगी में लगाए ये आरोप
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines