Today’s Latest News, 27 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

aaj ki taja khabaren, Breaking News, breaking news in hindi, India News in Hindi, Latest News In Hindi, todays latest news

Today’s Latest News, 27 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।

Today’s Latest News, 27 April 2023, Updates…

चारधाम यात्रा 2023: केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले

केदारनाथ धाम के बाद गुरुवार सुबह चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के भी कपाट भी खोल दिए गए। सुबह आर्मी बैंड की मधुर धुनों और भक्तों के ‘जय बद्री विशाल’ के नारों के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान बद्रीनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बद्रीनाथ मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था।

बता दें कि 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री और 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोले गए थे।

आंध्र प्रदेश: किसानों ने की CM रेड्डी के काफिले को रोकने की कोशिश

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के काफिले को अनंतपुर जिले में किसानों ने रोकने की कोशिश की है। गुरुवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI की ओर से जारी एक वीडियो में सीएम के काफिले के आगे कुछ किसान प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। हालांकि ये सामने नहीं आ पाया है कि किसानों की मांग क्या थी, आखिर वे मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के काफिले को क्यों रोकना चाहते थे?

और पढ़िए – Char Dham Yatra 2023: आर्मी बैंड की धुनों और ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों के बीच खुले बद्रीनाथ के कपाट

महाराष्ट्र: मुंबई के नेहरू नगर में घर में मिली महिला सब इंस्पेक्टर की लाश

महाराष्ट्र: मुंबई के नेहरू नगर की रहने वाली एक महिला सब इंस्पेक्टर की लाश उसके ही घर में मिली है। फिलहाल एडीआर केस दर्ज किया गया है। जोन 6 डीसीपी हेमराज राजपूत ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जांच चल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ