Today’s Latest News, 10 May 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।
Today’s Latest News, 10 May 2023, Updates...
सुदीप किच्चा ने बेंगलुरु में डाला वोट, बोले- ये मेरी जिम्मेदारी है...
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने वोट डालने के बाद कहा कि मुद्दे व्यक्तिगत होते हैं और लोगों को अपने मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार मतदान करना चाहिए। मैं यहां एक सेलिब्रिटी के रूप में नहीं आया हूं, मैं यहां एक भारतीय के रूप में आया हूं और यह मेरी जिम्मेदारी है।
बंगाल में ढाई करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच गिरफ्तार
पश्चिम पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने उत्तर 24 परगना में बेलघरिया एक्सप्रेसवे के पास भारी मात्रा में हेरोइन की आवाजाही के संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 5 लोगों में अजय पाल, साबिर अहमद, सुजोन शेख, गोबिंद मोंडल और सरोब शेख हैं। इनके पास से ढाई करोड़ रुपये कीमत की ढाई किलो प्रतिबंधित हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा 5 मोबाइल फोन और 2 कार भी जब्त की गई हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोलकाता: राजभवन के पास बिल्डिंग में लगी आग, पाया काबू
कोलकाता: राजभवन के पास सराफ भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बताया कि हम सब मिलकर आग पर काबू पाने में सफल रहे हैं। मैं अग्निशमन दल के उन जांबाजों को बधाई देता हूं जिन्होंने स्थिति का डटकर सामना किया और बहुत ही कम समय में बहुत ही पेशेवर तरीके से आग पर काबू पा लिया। हमें खुशी है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे राजभवन डिस्पेंसरी के डॉक्टरों ने तत्काल चिकित्सा दी और आगे के इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पात्रा चॉल घोटाला मामला: संजय राउत पर तय हो सकते हैं आरोप
मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में बुधवार को सेशन कोर्ट पहुंचे। कहा जा रहा है कि आज उनके खिलाफ कोर्ट आरोप तय कर सकती है।
तमिलनाडु से सिंगापुर जा रही फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग
तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इंडोनेशिया के कुआलानामू एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने केबिन में जलने की गंध की शिकायत की। पायलट ने प्रक्रियाओं का पालन किया और एहतियात के तौर पर निकटतम हवाई अड्डे कुआलानामू की ओर मोड़ दिया और विमान सुरक्षित उतर गया।
पीएम मोदी पहुंचे राजस्थान, गहलोत ने किया स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचे। यहां पीएम मोदी का राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने स्वागत किया। राजस्थान के नाथद्वारा जाने के दौरान पीएम मोदी की कार पर लोगों ने की फूलों की बारिश की। पीएम यहां 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
WFI Vs Wrestlers: पहलवानों की यायिका पर 12 मई को सुनवाई
दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी संघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की शिकायत के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी है। पहलवानों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला 12 मई को सूचीबद्ध किया गया है।
लखनऊ: होने वाले दूल्हे ने की लड़की की हत्या, नहीं करना चाहता था शादी
लखनऊ महानगर क्षेत्र में कोमल नाम की एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक ने बताया कि कोमल शादी के दिन घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज़ करके जांच की गई।
जांच में पाया गया कि युवती की जिस लड़के राहुल से शादी होने वाली थी उसने युवती की हत्या कर दी। युवती के शव को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त ने बताया कि वो शादी नहीं करना चाहता था इसीलिए उसने लड़की की हत्या कर दी।
कर्नाटक चुनाव: काग्रेस कार्यकर्ताओं ने LPG सिलेंडर को पहनाई माला
बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक एलपीजी गैस सिलेंडर को माला पहनाई और उसके पास अगरबत्ती जलाई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने का कि हम डीके शिवकुमार और कांग्रेस पार्टी का स्वागत करते हैं, जो एलपीजी सिलेंडर की पूजा करते हैं, हम खुश हैं कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा कर रही है।
द केरला स्टोरी के निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई करेगा SC
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं ने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गया है।
कर्नाटक चुनाव: डीके शिवकुमार की पत्नी बोलीं- केरला स्टोरी का कोई प्रभाव नहीं
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की पत्नी ने कहा, "मैं 100% हूं कि मेरे पति जीतेंगे। कांग्रेस की सरकार आएगी। इसका (केरल स्टोरी) कर्नाटक में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मैं लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करती हूं।"
जम्मू-कश्मीर: पुंछ के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
जम्मू कश्मीर: पुंछ के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। इलाके की घेराबंदी की गई है।
द केरला स्टोरी पर बैन को लेकर विज बोले- ममता को सच्चाई अच्छी नहीं लगती
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा द केरल स्टोरी फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सच्चाई अच्छी नहीं लगती है इसलिए वे सच्चाई को छिपाना चाहती हैं। यह अभिव्यक्ति की आज़ादी पर प्रहार है।