Today Weather Update: मानसूनी बारिश कहीं थोड़ी तो कहीं कम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। वहीं कुछ स्थानों पर सामान्य से कम बारिश होने से लोग गर्मी और किसान बुवाई को लेकर परेशान हो रहे हैं। मानसून पूरे देश में एक्टिव हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद अच्छी बारिश हुई। वहीं राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाके सूखे ही रहे। वहीं बिहार-यूपी समेत मैदानी राज्यों में रुक-रुककर अच्छी बारिश हो रही है। ऐसे में आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।
दिल्ली में मानसून की एंट्री जून के लास्ट वीक में हो चुकी है। लेकिन अभी तक हुई एक अच्छी बारिश को छोड़ दे तो दिल्ली के लोग मानसूनी बारिश को लेकर तरस गए हैं। आईएमडी के अनुसार आज 11 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 12 जुलाई को दिल्ली में अच्छी बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
यूपी में बारिश से बदला मिजाज
यूपी में पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई शहरों में अब बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। वहीं लखनऊ में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं, 21 राज्यों में बादलों के बरसने की चेतावनी, देखें IMD का ताजा अपडेट
12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने एमपी के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला जिले शामिल हैं। वहीं बालाघाट, पन्ना, मैहर, पांढुर्ना में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं एमपी के कई जिलों में अभी भी बारिश का इंतजार है। जानकारी के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार एमपी में अभी तक 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
हिमाचल में बारिश से 28 सड़कें बंद
बात करें पहाड़ी राज्यों की तो हिमाचल में आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश से प्रदेश की अधिकतर सड़कें बंद हो गई है। जानकारी के अनुसार स्टेट और नेशनल हाईवे को मिलाकर प्रदेश की कुल 28 सड़कें फिलहाल बंद है। जगह-जगह पर मलबे के ढेर लगे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बादल गरजने और बिजली चमकने को चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में 15 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को 9 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। इनमें बंगाल, यूपी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और गोवा शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा में तेज हवा के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR में आज ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश, यूपी-बिहार में बाढ़, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
54 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines