हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में आज सफर ना करें, राजधानी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार शाम को दिल्ली में बादल फटने जैसी बारिश हुई। एक घंटे में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला।

विज्ञापन
दिल्ली में आज भारी बारिश का अलर्ट

Today Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम को जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे में 100 मिली. बारिश रिकाॅर्ड की गई। आईएमडी के अनुसार एक घंटे में इतनी बारिश हो तो इसे बादल फटना कहते हैं। विभाग ने आज भी पूरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि जुलाई में दो ही दिन दिल्ली में जमकर बारिश हुई। पहली तो जुलाई की शुरुआत में और दूसरी आखिर में। मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।

राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम को इतनी बारिश हुई कि मानों पूरे महीने की कसर इंद्र देवता एक ही दिन में निकाल देना चाहते हैं। ऐसे में आज तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले लोग उमस से बेहाल थे। ऐसे में आज तापमान में गिरावट से लोगों को उमस से भी राहत मिल सकती है। राजधानी में अगले दो-तीन ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा। 3 अगस्त के बाद राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर हल्का हो जाएगा।

यूपी में 24 घंटे में 15 लोगों की मौत

उधर यूपी में बारिश से लोगों का हाल बेहाल रहा। राजधानी लखनऊ में इतनी तेज बारिश हुई कि विधानभवन में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। दो घंटे तक जमकर हुई बारिश से जगह-जगह पर पानी भर गया। वहीं यूपी में बारिश के कारण पिछले 24 घंटों 15 लोगों की मौत हो गई। चंदौली में 4, बांदा और नोएडा में 3-3, प्रयागराज में 2, प्रतापगढ़, गोंडा और इटावा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बदायंू के कछला पुल पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव के कार्य जारी है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में बादल फटा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ मंदिर से 4 किमी. पहले एक बादल फट गया। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे हुई। कुछ ही मिनट में हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ों से चट्टानें गिरने लगीं। वहीं 30 मीटर की सड़क बहकर मंदाकिनी नदी में गिर गई। घटना के समय रोड़ पर आवागमन नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ेंः बारिश से कैसे-कितने बिगड़े हालात? दिल्ली डूबी और 3 की मौत, उत्तराखंड में बादल फटे, रोकी गई केदारनाथ यात्रा

विज्ञापन

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के आज दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं आज एमपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्रए छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, बंगाल, झारखंड, गुजरात, केरल समेत नाॅर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में 2 अगस्त तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ेंः Wayanad Landslide: सरकार की इस चूक से गई लोगों की जान, 224 की मौत और अब भी 225 लापता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola