हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Today Headlines, 4 March 2023: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, मुंबई में शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग

विज्ञापन
मनीष सिसोदिया।

Today Headlines, 4 March 2023: आज साल के तीसरे महीने का चौथ दिन है। शनिवार को दिल्ली में चल रहे रायसीना हिल्स डायलॉग का समापन होगा। वहीं, मुंबई में डब्ल्यूपीएल का आगाज होगा। ये हैं आज की बड़ी खबरें, जिन पर रहेगी देश-दुनिया की नजर…

आज की बड़ी खबरें

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 4 मार्च को पंजाब के रोपड़ से युवा उत्सव-भारत@2047 का शुभारंभ करेंगे।
  • विमेंस प्रीमियर लीग की 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी है। इसमें 5 टीमों के बीच 20 लीग मैच होने वाले हैं।
  • राजस्थान में पर्यटन विकास निगम की तरफ से 4 मार्च से 7 मार्च तक पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
  • आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर 4 मार्च को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सकती है।
  • राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 4 मार्च को चूरू जिले के सालासर धाम में बड़ा कार्यालय करेंगी। यह कार्यक्रम सरकार को घेरने के लिए है।

आज का इतिहास

आज का दिन एशियाई खेलों के लिए है। 1951 में चार मार्च से 11 मार्च तक नई दिल्ली में पहला एशियाई खेल हुआ था। इन खेलों में 11 देशों के कुल 489 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जापान के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीते थे। 24 गोल्ड के साथ कुल 60 मेडल हासिल किए थे। मेजबान भारत ने 15 गोल्ड के साथ कुल 51 मेडल पाकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने PM मोदी-अमित शाह से की मुलाकात, तारीफ में कही बड़ी बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola