Today Headlines, 26 July 2023: पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ITPO कॉम्प्लेक्स

Today Headlines, ITPO Complex, Parliament Monsoon Session 2023, Pm Narendra Modi, Manipur Violence, Kargil Divas

ITPO Complex

विज्ञापन

Today Headlines, 26 July 2023: आज कारगिल दिवस है। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पटखनी दी थी। इस जंग में कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों को देश पर न्यौछावर कर दिया था। कारगिल की जीत और शहीदों की कुर्बानी याद करने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया पर नजर रहेगी…

आज की बड़ी खबरें

  • संसद मॉनसून सत्र में गतिरोध जारी है। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को बुधवार को संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
  • पीएम मोदी बुधवार को नई दिल्ली में पुनर्विकसित आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। कॉम्प्लेक्स जी20 नेताओं की बैठकों की मेजबानी करेगा।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जुलाई के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, पालघर और ठाणे में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
  • राजस्थान में कांग्रेस बुधवार को बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के खिलाफ सभी जिलों में पैदल मार्च करेगी।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को मध्य प्रदेश जा सकते हैं। वे चुनावी समीक्षा करने वाले हैं।

आज का इतिहास

आज का दिन कारगिल विजय गाथा के लिए है। लेकिन इतिहास में एक और घटना हुई थी, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। दरअसल, 2005 में 26 दिन महाराष्ट्र में आसमान से आफत की बारिश हुई थी। मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में 944 मिमी यानी 37.17 इंच बारिश हुई थी। एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी। तेज रफ्तार में चलने वाले मुंबई को अपनी रफ्तार में चलने के लिए कई हफ्ते लग गए थे।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ