Today Headlines, 20 June 2023: आज जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी। भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। पुरी में तीन रथों पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को गुंडिचा मंदिर तक भक्तों द्वारा खींचा जाता है। मान्यता है कि भगवान के रथों को खींचने से जाने-अनजाने में किए मनुष्य के सभी पाप कट जाते हैं। आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार से संयुक्त राज्य अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। 21 से 23 जून तक वे अमेरिका में रहेंगे।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी दिल्ली आएंगे।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को करनाल में बनने वाले भारत मामला के रिंग रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर जाएंगे। वे 2604 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान अर्धसैनिक बलों की तैनाती को लेकर मंगलवार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह याचिका निर्वाचन आयोग और ममता सरकार ने लगाई है।
आज का इतिहास
आज का इतिहास आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है। 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा कर दिया था। लेकिन 16 जून को अंग्रेजों की सेना ने हमला कर दिया। 17 जून को रानी लक्ष्मीबाई को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। लक्ष्मीबाई की मौत के बाद अंग्रेजों ने तीन दिन में 20 जून को ग्वालियर के किले पर कब्जा कर लिया था।
यह भी पढ़ें: IndiGo ने बनाया कीर्तिमान: 500 एयरबस प्लेन खरीदने का दिया ऑर्डर, ये अब तक की सबसे बड़ी एविएशन डील
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines