Today Headlines, 17 Feb 2023: अडानी समूह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गृह मंत्री शाह तीन दिन महाराष्ट्र में रहेंगे
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Today Headlines, 17 Feb 2023: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद विवादों में फंसे अडानी समूह को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। याचिका में अडानी समूह की कंपनियों की जांच की मांग की गई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि 17 फरवरी को क्या खास है…
17 फरवरी का दिन मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लड़ा और सिंहगढ़ के किले पर अपना भगवा परचम लहराया था।
वहीं, 17 फरवरी का दिन चुनाव आयोग के लिए भी अहम है। 2009 में आयोग ने चुनावों के दौरान अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: