---विज्ञापन---

Ramcharitmanas Row: अखिलेश यादव ने दो महिला नेताओं को सपा से बाहर निकाला, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध

Ramcharitmanas Row: समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को डॉक्टर रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्कासित कर दिया। इन दोनों पार्टी पदाधिकारियों का निष्कासन रामचारितमानस की चौपाइयों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान का विरोध करने पर किया गया है। रोली तिवारी सपा प्रवक्ता थीं, जबकि डॉक्टर ऋचा सिंह इलाहाबाद पश्चिमी से 2022 में […]

---विज्ञापन---

Ramcharitmanas Row: समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को डॉक्टर रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्कासित कर दिया। इन दोनों पार्टी पदाधिकारियों का निष्कासन रामचारितमानस की चौपाइयों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान का विरोध करने पर किया गया है।

रोली तिवारी सपा प्रवक्ता थीं, जबकि डॉक्टर ऋचा सिंह इलाहाबाद पश्चिमी से 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि वो भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह से चुनाव हार गई थीं।

---विज्ञापन---

स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश का भी किया विरोध, देखिए

---विज्ञापन---

स्वामी प्रसाद ने क्या कहा था?

बता दें कि बीते दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की चौपाईयों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि करोड़ों लोग रामचरितमानस को नहीं पढ़ते हैं। ये बकवास है। इसे तुसलीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा था। उन्होंने इसके कुछ अंश हटाए जाने की मांग की थी। यह भी कहा था कि इस पुस्तक पर बैन लगा देना चाहिए।

स्वामी प्रसाद ने कहा था कि ब्राह्मण भले ही लंपट, दुराचारी, अनपढ़, गंवार हो लेकिन वह ब्राह्मण है तो पूज्यनीय है। लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी-विद्वान हो तो उसका सम्मान मत करिए। क्या यही धर्म है? स्वामी प्रसाद के बयानों का समर्थन करते हुए कुछ लोगों ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं। इसके खिलाफ लखनऊ में केस भी दर्ज किया गया था।

---विज्ञापन---

अब देखिए ऋचा किस तरह कर रही थीं स्वामी प्रसाद का विरोध

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान, बोले- संत-बाबा अब कसाई और आतंकी बन गए हैं

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 16, 2023 09:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola