Today Headlines, 16 June 2023: बिहार में नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, दुबई में शुरू होगी महिला कबड्डी लीग

Today Headlines, Bihar, Nitish kumar Cabinet Expansion, women's kabaddi league, Rahul Gandhi, Yogi Adityanath

Nitish kumar

विज्ञापन

Today Headlines, 16 June 2023: फिल्म आदिपुरुष सुर्खियों में है। अभिनेता प्रभास फिल्म में श्रीराम की भूमिका में हैं। जबकि अभिनेत्री कृति सनोन सीता की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजर रहेगी…

आज की बड़ी खबरें

बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार होगा। राज्यपाल सुबह साढ़े 10 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सोनभद्र जिले में जनसभा करेंगे। इस दौरान वे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

यूएई में पहली बार शुक्रवार को महिला कबड्डी लीग शुरू होगी। इसमें 120 से ज्यादा महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करेंगे। इसका उद्देश्य रूस की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन

मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होना है। पिछली सुनवाई को अदालत ने हाजिर होने का आदेश दिया है।

आज का इतिहास

आज का दिन अंतरिक्ष में महिलाओं की पहुंच के लिए बेहद खास है। रूस की 26 वर्षीय महिला अंतरिक्ष लेफ्टिनेंट वेंटीना तेरेशकोवा ने 16 जून 1963 को मॉस्को से अंतरिक्ष की यात्रा शुरू की थी। यह दुनिया में किसी भी महिला के लिए पहली अंतरिक्ष उड़ान थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ