Today Headlines, 14 July 2023: राजधानी दिल्ली समेत कई प्रदेशों में बाढ़ की स्थिति है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली में लाल किले को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी...

आज की बड़ी खबरें

  • पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस में हैं। वे शुक्रवार को बैस्टिल दिवस के मौके पर आयोजित परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
  • इसरो (ISRO) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 को लॉन्च करने जा रहा है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से शुक्रवार की दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 पृथ्वी से चंद्रमा की तरफ उड़ान भरेगा।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को हिमाचल के दौरे पर रहेंगे। वे कुल्लू-मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
  • राजस्थान विधानमंडल का शुक्रवार से सत्र शुरू हो रहा है। गहलोत सरकार संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए बिल ला सकती है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू शु्क्रवार को राजस्थान जाएंगी। वे पहली बार सदन को संबोधित करेंगी।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जाएंगे। वे चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी साल के अंत तक छत्तीसगढ़ में चुनाव होना है।
  • दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

आज का इतिहास

14 जुलाई का महत्व कुछ खास आविष्कार के लिए है, जो हमारे रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा हैं। 1850 में आज के दिन मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया था। अब हर घर में फ्रीज है, जिसके जरिए लोग बर्फ जमाते हैं। यह भी पढ़ें: PM Modi France Visit: फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का ग्रैंड वेलकम, लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाए, देखें VIDEO