Today Headlines, 14 Feb 2023: गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा में, वैलेंटाइन डे पर हार्दिक-नताशा फिर करेंगे शादी
Edited By Bhola Sharma

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
Edited By Bhola Sharma

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
Today Headlines, 14 Feb 2023: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। आज वैलेंटाइन डे है। यानी कपल्स का दिन। इस दिन लोग अपनी मुहब्बत का इजहार करते हैं। फिलहाल, इसके इतर भी कई खबरें हैं, जिन पर लोगों की नजरें रहेंगी। गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर हैं। वहीं, बिहार में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। तो आइए जानते हैं कि आज क्या खास है…?
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वे यहां करनाल स्थित हरियाणा कोआपरेटिव एक्सपोर्ट हाउस में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे पुलिस को प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित भी करेंगे।
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मंगलवार को अपनी पत्नी नताशा के साथ उदयपुर में दूसरी बार शादी करेंगे। हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी।
बिहार में 14 फरवरी से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हो रही है। 38 जिलों में 1500 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 16,35,358 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को समाधान यात्रा लेकर समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। यहां वे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने सुरक्षकर्मियों पर कायराना हमला किया था। दरअसल, सुरक्षाकर्मियों का एक काफिला पुलवामा जिले में गुजर रहा था। तभी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से CRPF जवानों की बस को टक्कर मार दी थी। इससे बस के परखच्चे उड़ गए थे। कुल 39 जवान शहीद हो गए थे। कई गंभीर रुप से घायल हुए थे।

पुलवामा अटैक में देश के 39 जवान शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Wayanad Visit: राहुल गांधी बोले- देश के PM मोदी ने सदन में मेरी बेइज्जती की, लेकिन…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: