हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Today Headlines, 07 April 2023: बिहार में सीएम नीतीश कुमार की आज रोजा इफ्तार पार्टी, संघ प्रमुख मोहन भागवत जयपुर जाएंगे

विज्ञापन

Today Headlines, 07 April 2023: आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे है। इसे प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन क्रिश्चियन प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर शोक जताते हैं। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। आइए जानते हैं कि 7 अप्रैल को किन-किन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी….

आज की बड़ी खबरें

राजस्थान में जयपुर के जामडोली में 7 से 9 अप्रैल तक राष्ट्रीय सेवा समागम का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन सर संघचालक मोहन भागवत करेंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आम जनता से भी मिलेंगे। योजनाओं की फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुनिया पर मंडरा रहा गरीबी-भुखमरी का खतरा, IMF ने घटाई ग्लोबल ग्रोथ रेट, तीन दशक बाद आई ऐसी नौबत

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार को चेन्नई से रांची लाया जाएगा। उनके पैतृक गांव अलारगो में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आईपीएल में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए तमाम दलों को निमंत्रण दिया गया है।

और पढ़िए – IRCTC ने यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, सुगम यात्रा के लिए करें इन नियमों का पालन

आज का इतिहास

7 अप्रैल 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की थी। दुनिया के 194 देश संगठन के सदस्य और दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में है। इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग और मानक विकसित करने का दायित्व निभाती है।

विज्ञापन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola