Today Headlines, 06 April 2023: आज हनुमान जयंती है। रामनवमी की तरह हनुमान जयंती पर कोई हिंसा न हो, इसके लिए गृह मंत्रालय ने मोर्चा संभाल लिया है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवायजरी दी। अराजक तत्वों को चिन्हित करने साथ ही अशांति फैलाने पर कड़े एक्शन का ऑर्डर दिया गया है। आज इन खबरों पर रहेगी लोगों की नजर…
आज की बड़ी खबरें
पीएम मोदी गुरुवार को कर्नाटक जाएंगे। यहां जनसभा करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव और 13 मई को नतीजे आएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात जाएंगे। वे यहां सालंगपुर में हनुमानजी की 54 फीट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आरोपी और तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को सुनवाई होगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगी। वे 8 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
भाजपा का गुरुवार को स्थापना दिवस है। अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 9 बजे मुख्यालय पर ध्वजारोहर करेंगे। 14 अप्रैल तक 10 लाख 97 हजार से अधिक जगहों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को देहरादून जाएंगे। वे निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे।
आईपीएल में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच कोलकात के ईडन गार्डन में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
और पढ़िए – New Delhi: सत्येंद्र जैन को नहीं मिली जमानत, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज
जेईई मेंस 2023 सेशन 2 की परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट में 75 फीसदी पात्रता मानदंड को हटाने की याचिका पर सुनवाई होनी है।
आज का इतिहास
6 अप्रैल 1930 एक ऐसी यादगार तारीख है, जिस दिन महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी। अंग्रेजों ने भारतीयों पर नमक उत्पादन और बिक्री पर भारी भरकम कर लगा दिया था। इसके विरोध में गांधीजी ने 12 मार्च से 6 अप्रैल तक नमक सत्याग्रह चलाया था। उन्होंने 390 किमी की पैदल यात्रा की थी। गांधी-इरविन समझौते के बाद नमक आंदोलन खत्म हुआ था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
7 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
9 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
9 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
13 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
14 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
15 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
16 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
16 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
17 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines