TMC removed Shantanu Sen for speaking against Doctor Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले कई दिनों से ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आम जनता से लेकर सियासी गलियारों तक हर तरफ इसी की चर्चा है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता शांतनु सेन को इस रेप-मर्डर केस के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया है। ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने उन पर एक्शन लिया है।
TMC ने लिया एक्शन
9 अगस्त को आरजी मेडिकल कॉलेज के अंदर 31 साल की महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। TMC नेता शांतनु सेन ने भी इस रेप की निंदा करते हुए पार्टी से सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। हालांकि यह मांग उन्हें काफी भारी पड़ गई। शांतनु पर एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। शांतनु ने खुद इसका खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें- 2 घंटे, भयानक चीखें और भीषण धमाका…प्लेन क्रैश से पहले ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड हुए 62 लोगों के आखिरी पल
शांतनु ने शेयर किया वीडियो
शांतनु सेन ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्हें TMC के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। मैं दो बातें कहना चाहूंगा। मैंने प्रवक्ता के रूप में पार्टी या पार्टी के किसी नेता के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खबरें सीएम ममता बनर्जी और स्वास्थ्य मंत्री तक सही तरीके से नहीं पहुंच रही हैं। शांतनु का कहना है कि दूसरी पार्टी के नेता TMC में शामिल होते हैं और उन्हें सम्मान दिया जाता है तो बुरा लगता है। पार्टी के प्रति समर्पित लोगों को यह सब झेलना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- क्या है EOS-08 मिशन? ISRO ने किया लॉन्च, जानें क्या है इसकी खासियत? आपदा में होगा मददगार
शांतनु सेन का बयान
बता दें कि शांतनु सेन के साथ-साथ उनकी पत्नी काकली सेन ने भी इस डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की निंदा की थी। शांतनु का कहना था कि मैं असमंजस में हूं कि अपनी बेटी को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी पर भेजूं या नहीं? मेरी बेटी वहां पढ़ती है। पिछले कुछ सालों में कॉलेज की शिक्षा प्रणाली खराब हुई है।
कौन हैं शांतनु सेन
शांतनु सेन पेशे से डॉक्टर हैं और वो खुद भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंय रह चुके हैं। नॉर्थ कोलकाता में रहने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुर्शिदाबाद की कांदी सीट से चुनाव लड़ा था। मगर उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद TMC ने शांतनु को राज्यसभा सांसद बना दिया।
2019 में हुआ था विवाद
शांतनु का नाम TMC के सबसे पढ़े-लिखे और विवादों से दूर रहने वाले लोगों में शुमार है। हालांकि 2019 में शांतनु पहली बार विवादों में घिरे थे। कोलकाता की एक प्रमोटर ने शांतनु पर कट मनी लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद ममता ने सभी नेताओं को कट मनी वापस करने का आदेश दिया। शांतनु ने इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए प्रमोटर के खिलाफ मानहानि का केस करने की धमकी दी थी। इसके बाद शांतनु कभी विवादों में नहीं आए।
यह भी पढ़ें- मशहूर नेटवर्किंग कंपनी फिर 6000 कर्मचारियों को निकालेगी, साल में दूसरी बार बड़ी छंटनी
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
36 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
3 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines