असम में विधान सभा चुनाव होने हैं। इसमें कुछ ही दिन शेष हैं। चुनाव आयोग ने आगामी 9 अप्रैल को असम में चुनाव कराना तय किया है। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुके हैं। अब ममता बनर्जी की पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने भी असम चुनाव के लिए अपना पहला पत्ता खोल दिया है। असम चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 17 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
बता दें कि असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुए थे। चुनाव के बाद, सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ने विधानसभा की 126 सीटों में से 75 सीटें जीतकर राज्य सरकार का फिर से गठन किया , जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने।
---विज्ञापन---
खबर अपडेट की जा रही है...
---विज्ञापन---