नई दिल्ली/कोलकाता: देश की संसद में मंगलवार को फिर एक ऐसी घटना घटी है, जो खासी विवाद का कारण बन गई। छह दिन पहले संसद भवन में हमले की घटना पर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा, वहीं अब एक ना फसाद खड़ा हो गया। दरअसल, इसी कड़ी में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने पर उतर आए। इसके बाद एक ओर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उन्हें चेतावनी दे चुके हैं, वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न सिर्फ तृणमूल कांग्रेस, बल्कि पूरा विपक्ष जाट समाज के निशाने पर आ गया है। अब बड़ा सवाल है कि आखिर सांसदों के निलंबन के मामले का जाटों से भला क्या कनेक्शन है? इसी सवाल का जवाब हम यहां इस आर्टिकल में दे रहे हैं।
पहला सवाल कौन हैं कल्याण बनर्जी?
बंगाल के जाने-माने राजनेता और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का दूसरा चेहरा भी है। वह 1981 से कलकत्ता हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते रहे हैं। आसनसोल में जन्मे कल्याण बनर्जी के माता-पिता का निधन हो चुका है तो अब परिवार में उनके साथ उनकी पत्नी छवि के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। राजनेता कल्याण बनर्जी ने बांकुरा समिलानी कॉलेज से बीकॉम और रांची लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। जाने-माने वकीलों में शुमार कल्याण बनर्जीअक्सर तृणमूल कांग्रेस के केस लड़ते नजर आते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में सेरामपुर चुनाव जीता तो 2019 में दोबारा चुने गए। बहुचर्चित रिजवानुर रहमान केस, नंदीग्राम मामले, छोटा अंगारिया प्रकरण, भिखारी पासवान केस और सिंगूर में धारा-144 के असर के अलावा बहुत से भूमि अधिग्रहण मामलों से भी कल्याण बनर्जी का नाम जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: पैसा जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग का सहारा ले रही कांग्रेस, जानें आर्थिक संकट या है कोई और कारण?
हालिया चर्चा की वजह
दूसरा सवाल है कि अब कल्याण बनर्जी के साथ ऐसा क्या हुआ है, जो वह सुर्खियों में हैं। बता दें कि 13 दिसंबर को संसद के निचले सदन लोकसभा में और संसद के बाहर कुछ शरातरी तत्व घुस आए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, वहीं इसको लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी पार्टियों के सांसद हंगामे पर उतर आए तो गुरुवार से लेकर अब तक 92 सांसदों (राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों के सदस्य) को इस सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसी को लेकर मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। नए भवन के मकर द्वार पर धरने के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा की कार्यवाही के संचालन की नकल की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए।
जानें क्या थी अनजाने में हुई मर्डर की वो घटना, जिसके लिए चार जाने-माने क्रांतिकारियों को दी फांसी
जाट समाज क्यों कर रहा है विरोध?
अब तीसरा और बड़ा ही अहम सवाल है कि ऐसा क्या हुआ, जो तृणमूल कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष खासकर देश की दूसरी बड़ी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस जाट समाज के निशाने पर आ गई। इस सवाल का जवाब है राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का इस समुदाय से संबंधित होना। संसद के बाहर प्रदर्शन की घटना को लेकर जाट समाज ने ऐलान कर दिया है कि इन पार्टियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines