TMC Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। सीएम ममता बनर्जी ने 16 सांसदों पर एक बार फिर भरोसा जताया, जबकि नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती समेत सात सांसदों को टिकट काट दिया। आइए जानते हैं कि सांसदों का क्यों काटा टिकट।
यह भी पढ़ें : कौन हैं हाजी नुरुल इस्लाम, नुसरत जहां का टिकट काटकर जिन्हें TMC ने बनाया उम्मीदवार
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 23 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार टीएमसी ने सात सांसदों को दोबारा उम्मीदवार घोषित नहीं किया।
संदेशखाली विवाद की वजह से नुसरज जहां को कटा टिकट
संदेशखाली विवाद की वजह से एक्ट्रेस नुसरत जहां को टिकट नहीं मिला, जबकि एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने खुद सांसदी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनके बस की बात राजनीति करना नहीं है। शुभेंदु अधिकारी टीएमसी छोड़कर भाजपा में चले गए। इसके बाद से उनके पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में टीएमसी के लिए प्रचार नहीं किया था। माना जा रहा है कि इसकी वजह से दोनों का टिकट काट दिया गया।
अपरूपा पोद्दार पर क्षेत्र में नहीं जाने का आरोप
हुगली जिले की आरामबाग सीट से टीएमसी सांसद अपरूपा पोद्दार पर आरोप है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं जाती हैं। एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपरूपा पोद्दार के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए थे। सुनील कुमार मंडल पर दल बदलने का आरोप लगता रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में वे भाजपा से टीएमसी में आए थे। इसके अलावा पार्टी में अंदरुनी मतभेद की वजह से चौधरी मोहन जटुआ का टिकट कट गया।
यह भी पढ़ें : TMC ने गुजरात के यूसुफ पठान को क्यों बनाया उम्मीदवार? अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्या है राजनीतिक समीकरण
इन सांसदों को नहीं मिला टिकट
कटा टिकट : सीट : ये बने उम्मीदवार
नुसरत जहां : बशीरहाट सीट : हाजी नुरुल इस्लाम
मिमी चक्रवर्ती : जादवपुर सीट : सायनी घोष
अपरूपा पोद्दार : आरामबाग सीट : मिताली बाग
चौधरी मोहन जटुआ : मथुरापुर सीट : बापी हालदार
सुनील कुमार मंडल : वर्धमान पूर्व सीट : डॉ. शर्मिला सरकार
शिशिर अधिकारी : कांथी सीट : उत्तम बारिक
दिव्येंदु अधिकारी : तामलुक सीट : देवांशु भट्टाचार्य
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
4 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
5 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
6 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
7 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
8 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines