---विज्ञापन---

‘मैंने अपना गर्भाशय खोया, बेघर हो गई’ ; TMC नेता महुआ मोइत्रा हुईं भावुक, संसद में स्पीच में छलका दिल का दर्द

Mahua Moitra Speech: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में जो स्पीच दी, उसमें उनके दिल का दर्द साफ-साफ छलका। इसमें उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने क्या-कुछ खोया? साथ ही भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा निशाना भी साधा।

---विज्ञापन---

Mahua Moitra Emotional Speech: लोकसभा सत्र 2024 में स्पीच देत हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का दिल का दर्द छलका। उन्होंने स्पीच देते हुए जहां केंद्र सरकार पर निशाना साधा, वहीं अपने साथ हुए अन्याय का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी कुछ खोया। एक सर्जरी में अपना गर्भाशय खोया। मां बनने का सुख छिन गया।

अपनी लोकसभा सदस्यता खोई। निष्कासित कर दिया गया था। यहां तक कि दिल्ली में बना अपना घर तक खो दिया, लेकिन क्या विरोधी जानते हैं कि मुझे बहुत कुछ खोने के बाद सबसे बड़ी चीज क्या मिली? डर से छुटकारा, मैं भाजपा और केंद्र सरकार ने नहीं डरती। उनकी ED-CBI, इनकम टैक्स, ट्रोलिंग, खरीदी हुई मीडिया और जज अब उन्हें डरा नहीं सकते।

---विज्ञापन---

 

मुझे निष्कासित किया तो नुकसान भी उठाया

महुआ मोइत्रा ने अपने निष्कासन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल उन पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया। इन आरोपों के कारण उन्हें लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन उनको निष्कासित किए जाने की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ी। भाजपा को 60 से ज्यादा सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। 303 के आंकड़े वाली भाजपा 240 पर सिमट गई।

---विज्ञापन---

400 पार का सपना ध्वस्त हो गया। जिस तरह उनका चीर हरण हो रहा था, सभी खड़े होकर तमाशा देखते रहे, लेकिन जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी, उसकी तरह कृष्णानगर के लोगों ने उनकी रक्षा की है। भाजपा को सशक्त और मजबूत महिलाओं से डर लगता है। इसलिए उन्हें अपने रास्ते से हटाने के लिए भाजपा हथकंडे अपनाती है। सशक्तिकरण का खोखला नारा लगाती है।

यह भी पढ़ें:राहुल गांधी के बयान से भड़के लोग, कांग्रेस दफ्तर में तोड़-फोड़ और पथराव, देखें स्पेशल रिपोर्ट

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर साधा निशाना

महुआ मोइत्रा ने अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर खूब निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वे उनकी बात सुनें। पूरी बात सुनें, क्योंकि वे महिलाओं की सुनते हैं तो उनकी बात भी सुनें। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ डराना है। हिंसा और नफरत का माहौल बनाना है। भाजपा हिंदुओं को अहिंसक बताती है, राम राज्य स्थापित करने की बात करती है, दूसरी ओर नफरत और हिंसा को भी बढ़ावा देती है। इसी दोहरे व्यवहार की सजा इस बार लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को दी है।

यह भी पढ़ें:राहुल अपने बयान के लिए माफी मांगें; लोकसभा में PM मोदी पर टिप्पणी होते ही भड़के अमित शाह

---विज्ञापन---

First published on: Jul 02, 2024 01:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola