Amit Shah Reaction on Rahul Gandhi Speech

राहुल अपने बयान के लिए माफी मांगें; लोकसभा में PM मोदी पर टिप्पणी होते ही भड़के अमित शाह

Rahul Gandhi Speech Controversy: लोकसभा सदन में राहुल गांधी ने बतौर नेता प्रतिपक्ष शुरुआत करते हुए पहली स्पीच ऐसी दी कि जबरदस्त हंगामा हो गया। उन्होंने ऐसा बयान दिया कि प्रधानमंत्री मोदी तक को खड़ा होना पड़ गया। अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी कड़ी आपत्ति जताई।

Amit Shah Criticised Rahul Gandhi Speech: लोकसभा सदन में आज जबरदस्त हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव की फोटो लहराई। इसके जरिए उन्होंने जो स्पीच दी, उसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने हिंदू धर्म की बात करते हुए स्पीच देनी शुरू की तो सत्ता पक्ष के खेमे में हंगामा मच गया। राहुल गांधी का बयान सुनकर प्रधानमंत्री मोदी तक खड़े हो गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति जताई। वे भड़क गए और उन्होंने कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। क्या सदन के नियम इन पर लागू नहीं होंगे? राहुल गांधी अपने बयान के माफी मांगें। इस तरह से सदन नहीं चलने दिया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी की स्पीच पर आपत्ति जताई। उन्होंने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि वे राहुल गांधी को माफी मांगने के लिए कहें। आइए देखते हैं कि अमित शाह ने राहुल गांधी की स्पीच पर कैसे और क्या आपत्ति जताई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ