हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal cattle smuggling case: टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

विज्ञापन
Anubrata Mondal

West Bengal cattle smuggling case: टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल ने मवेशी तस्करी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा जारी पेशी वारंट जारी को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, ट्रायल कोर्ट के न्यायाधीश ने सोमवार को इस संबंध में ईडी की याचिका को स्वीकार करते हुए अनुब्रत के लिए पेशी वारंट जारी किया है।

और पढ़िए–महाराष्ट्र ग्रामपंचायत चुनाव भाजपा पहले नंबर पर एकनाथ शिंदे गुट ने भी दिखाया कमाल

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विशेष न्यायाधीश रघुबीर सिंह ने सोमवार को आदेश पारित किया और कहा कि हम ईडी की याचिका स्वीकार कर रहे हैं और पेशी वारंट जारी कर रहे हैं। बता दें अनुब्रत फिलहाल सीबीआई के एक मामले के सिलसिले में आसनसोल जेल में बंद है। बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी सहयोगी बताया जाता है और उन्हें इसी मामले में सीबीआई ने 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

हाल ही में ईडी ने उन्हें आसनसोल जेल के अंदर पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद कथित बहु-करोड़ के मवेशी तस्करी घोटाले में गिरफ्तार किया है, जहां वह वर्तमान में बंद हैं। इससे पहले मामले में, अदालत ने पहले उल्लेख किया था कि ईडी का यह मामला अनुसूचित अपराध (सीबीआई मामले) पर आधारित है, जिसकी कार्यवाही आसनसोल, पश्चिम बंगाल में सीबीआई अदालत में चल रही है और कुछ अभियुक्त न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola