Lok Sabha Election 2024 TMC External Candidates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब किसी भी दिन ऐलान हो सकता है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कीर्ति आजाद, शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान का भी नाम शामिल हैं। ये लोग बंगाल के रहने वाले नहीं हैं। फिर भी इन पर भरोसा जताते हुए इन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।
कीर्ति आजाद को वर्धमान-दुर्गापुर से मिला टिकट
कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद है। उनका जन्म 2 जनवरी 1959 को बिहार के भागलपुर में हुआ। वे 2021 से टीएमसी के साथ हैं। अब लोकसभा चुनाव में कीर्ति को बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। उनके पिता भागवत झा बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। कीर्ति पहली बार 1999 में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा से सांसद चुने गए। इसके बाद वे 2009 और 2014 में भी सांसद चुने गए। इससे पहले वे दिल्ली से विधायक भी रहे।
कीर्ति को 2015 में बीजेपी ने किया निलंबित
कीर्ति आजाद को 23 दिसंबर 2015 को तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली पर दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधने पर पार्टी से निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद वे 18 फरवरी 2019 को कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस ने कीर्ति को धनबाद से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे बीजेपी के पशुपति नाथ सिंह से 4.8 लाख वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हार गए। इसके बाद नवंबर 2021 में वे टीएमसी में शामिल हुए। तब से लेकर अब तक वे टीएमसी में ही हैं। वे गोवा के प्रभारी भी हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा नाम शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा है। उनका जन्म 15 जुलाई 1946 को हुआ। वे इस समय बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले, वे 2009 से लेकर 2019 तक पटना साहिब से सांसद रहे। सिन्हा 1996 से लेकर 2008 तक राज्यसभा के भी सदस्य रहे। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी आत्मकथा ‘एनीथिंग बट खामोश’ 2016 में रिलीज हुई। टीएमसी ने इस बार फिर से आसनसोल से ‘बिहारी बाबू’ को टिकट दिया है। इससे पहले वे 16 अप्रैल 2022 को हुए उपचुनाव में यहां से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे थे।
यूसुफ पठान
पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्हें टीएमसी ने मुर्शिदाबाद की बहरामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। टीएमसी ने यूसुफ के चुनाव प्रचार के लिए ट्रांसलेटर की भी व्यवस्था कराई है। उनके लिए गुजराती रसोइए का इंतजाम किया गया है। यूसुफ का जन्म 17 नवंबर 1982 को गुजरात के बड़ौदा में हुआ।
यह भी पढ़ें: TMC ने गुजरात के यूसुफ पठान को क्यों बनाया उम्मीदवार? अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्या है राजनीतिक समीकरण
टीएमसी ने सभी 42 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
टीएमसी ने 10 मार्च को बंगाल की सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। पार्टी ने इस बार नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती समेत 7 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। वहीं, 16 सांसदों पर फिर से भरोसा जताया गया है। इसके अलावा, 9 विधायकों को लोकसभा जाने का मौका दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं जेनिथ संगमा? TMC ने कांग्रेस को झटका देकर फिर उतारा उम्मीदवार
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
25 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
58 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
3 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines