Tirupati Isckon Temple Bomb Threat: देश आजकल बम विस्फोट की धमकियों से जूझ रहा है। दिल्ली के स्कूलों और फ्लाइटों के बाद आंध्र प्रदेश में तिरुपति के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और अब 3 दिन बाद तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें, बम और डॉग स्क्वाड के साथ मंदिर का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन मंदिर परिसर में कोई विस्फोटक नहीं मिला। वहीं अब मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की कड़ी चेकिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें:गुड न्यूज! मंगल पर जीवन के संकेत फिर मिले; जानें NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर क्या देखा?
होटलों को भी मिल चुकी बम की धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्कॉन मंदिर के कर्मचारियों को 27 अक्टूबर को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान के ISI से जुड़े आतंकवादी मंदिर को उड़ा देंगे। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं। मंदिर में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन मंदिर परिसर से कोई विस्फोटक या कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी करार दिया। अब उस ईमेल आईडी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है, जिससे धमकी भरा ईमेल भेजा गया।
यह भी पढ़ें:33000KM स्पीड, 500 फीट साइज…आज धरती की ओर बढ़ रहा विशालकाय Asteroid, पढ़ें NASA का अपडेट
बता दें कि इससे पहले 26 अक्टूबर को तिरुपति के 2 बड़े होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वाड के साथ दोनों होटलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिलने के बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी बताया। धमकी में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक का जिक्र था, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु में गिरफ्तार किया था। इससे पहले तिरुपति के 3 अन्य होटलों को भी बम की धमकी मिली थी, जिसे सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी के बाद फर्जी धमकी घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ें:दिल्ली के वो 10 इलाके, जहां AQI 300 के पार; ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू करने की तैयारी, जानें कैसे करें बचाव?
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
24 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines