Tirupati Balaji Devotees Offer Gold Flowers: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का तिरुपति बालाजी मंदिर कई मामलों में प्रसिद्ध है। बात मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे की हो या फिर मंदिर को मिले दान की बात हो। हाल ही में एक भक्त ने मंदिर को अनोखा दान दिया है, जिसके बाद एक बार फिर तिरुपति बालाजी का मंदिर चर्चा में है।
तिरुमला पर्वत पर तिरुपति बालाजी मंदिर में देश और दुनिया से लाखों भक्त भगवान विष्णु के अवतार कहे जाने वाले ‘श्री वेंकटेश्वर स्वामी’ के दर्शन को आते हैं। इनमें से कुछ श्रद्धालुओं का भगवान वेंकटेश्वर के प्रति गहरी आस्था होती है और ऐसे भक्त दिल खोलकर दान भी करते हैं।
हाल ही में एक श्रद्धालु ने तिरुपति बालाजी मंदिर में सोने के 108 फूल दिन में दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दान किए गए इन सोने के कमल के फूलों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। बता दें कि इससे पहले 1984 में गुंटूर के एक भक्त ने तिरुपति मंदिर में 108 सोने के कमल फूल दान में दिए थे। इन सोने के कमल के फूलों का उपयोग हर मंगलवार को होने वाली विशेष अष्टदल पद पद्मराधन अनुष्ठानों में किया जाता है।
हर मंगलवार को होती है ‘पद पद्मराधन अनुष्ठान’
बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर में हर मंगलवार को पद पद्मराधन अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पुजारी भगवान के हर नाम का जाप करते हुए उनके चरणों में एक-एक कर सोने के कमल के फूल अर्पित करते हैं। बता दें कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु मंदिर में रखे दान पेटी में भी लाखों का चढ़ावा चढ़ाते हैं।
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines